-जिला न्यायालय परिसर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क तक किया पैदल मार्च

भारत सारथी/ कौशिक

नारनौल,4 मार्च। स्थानीय जिला बार एसोसिएशन का धरना आज 30वें दिन भी जारी रहा बार एसोसिएशन के प्रधान अशोक यादव अधिवक्ता के नेतृत्व में बार एसोसिएशन नारनौल के सभी अधिवक्ता ने गुरुवार को जिला न्यायालय परिसर से सिंघाना रोड पर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मृति पार्क तक पैदल मार्च किया।

नेताजी सुभाष उद्यान में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण किए। अधिवक्ताओं ने सरकार के व्यवहारिक आदेशों का विरोध करते हुए मोमबत्तियां जलाकर अपना आक्रोश प्रदर्शित किया। मार्च के दौरान सभी अधिवक्ता गण अपनी संघर्ष समिति के पक्ष में और सरकार के विरोध में नारे लगाते रहे सुभाष चंद्र बोस पार्क में माल्यार्पण व विरोध प्रदर्शन के उपरांत एक सभा का भी आयोजन हुआ। जिसे बार प्रधान अशोक यादव ने संबोधित किया। सभी उपस्थित अधिवक्ता न्याय प्राप्ति का अपना संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया। उन्हें वहां से धरना स्थल पर वापस लौट कर धरना जारी रखा।

यह भी निर्णय लिया गया कि शुक्रवार को धरना स्थल पर क्षेत्र के प्रसिद्ध इतिहासकार रतन लाल सैनी अधिवक्ता व सदस्य इंटेक हरियाणा नारनौल क्षेत्र के इतिहास के विषय में विशेष जानकारी सभी अधिवक्ता गण व साथियों को उपलब्ध कराएंगे।