भारत सारथी/ कौशिक

नारनौल। भाजपा हुडिना मंडल की एक बैठक हुडिना मंडल के अध्यक्ष सुनील यादव की अध्यक्षता में सरस्वती स्कूल नसीबपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एडवोकेट व मंडल प्रभारी सुदर्शन बंसल मुख्य रूप से मौजूद थे।

 इस मौके पर जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एडवोकेट ने मंडल पदाधिकारियों को कृषि कानूनों को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाकर कृषि कानूनों के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी देने की बात कही। उन्होंने कहा कि उक्त कानून किसानों के हित में बनाए गए है। इन कानूनों में किसानों को सशक्त बनाने के साथ-साथ उनकी आय को दोगुना करने के प्रावधान रखे गए है। इन कृषि कानूनों को लेकर जो भी भ्रांतिया फैलाई जा रही है। उनमें बिलकुल भी सच्चाई नहीं है। जबकि कानूनों में किसानों को अपनी उपज को अच्छी कीमत में देश में कहीं भी बेचने का प्रावधान किया गया है। यहीं नहीं कांट्रेक्ट फार्मिंग के माध्यम से किसान अपनी आय को बड़ा सकता है। कांट्रेक्ट फार्मिंग कानून से गुणवता और एडवांस मार्केटिंग को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग द्वारा इन किसान हितैषी कानूनों को लेकर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। जिसे किसानों को समझना चाहिए। किसानों को सरकार भी चाहिए और कृषि कानून भी।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर किसानों में भ्रम नहीं रहना चाहिए, क्योंकि अगर किसान कृषि कानूनों का अध्ययन करेंगे तो उन्हें अपने आप समझ आ जाएगा कि उक्त कानून किस प्रकार किसानों के हित में है। भाजपा सरकार ने गत छह साल में धान का एमएसपी 558 रुपए, गेहूं का 575, बाजारे का 900, सरसों का 1600 व सूरजमुखी का एमएसपी 2150 रुपए बढ़ाया है। जबकि गन्ने का भाव पूरे देश में हरियाणा का सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा कि उक्त कानून किसी किसान पर जबरदस्ती लागू नहीं है। जो कोई इनका फायदा नहीं लेना चाहता है तो ना ले। उनकी तरफ  से कानून रद्द है। जबकि सरकार ने कहा कि है एमएसपी जारी है और रहेगा। जबकि सरकार किसानों से बार-बार बातचीत के माध्यम से कृषि कानूनों में सुधार करने की बात कह रही है। ऐसे में किसानों को सरकार से बातचीत के लिए आगे आना चाहिए।

 मंडल प्रभारी सुदर्शन बंसल ने मंडल पदाधिकारियों को कृषि कानूनों को लेकर विपक्षी पार्टियों द्वारा फैलाए जा रही भ्रांतियों को लेकर दूर करने के लिए अधिक से अधिक लोगों से जनसंपर्क करने की बात कही। ताकि विपक्ष द्वारा फैलाए जा रही भ्रातियां दूर हो सके। मंडल अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं गांव-गांव जाकर कृषि कानूनों के बारे में जानकारी देना तथा विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करना है।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष महीपाल यादव, मंडल उपाध्यक्ष बहादुर सरपंच, कैलाश जांगिड़, वेदप्रकाश यादव, मंडल सचिव विक्रम यादव, महिला मोर्चा से परमेश्वरी देवी, माया देवी सरपंच, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष जसवंत सिंह, पूर्व मंडल महामंत्री अशोक कुमार सिहमा, सतवीर स्वामी, सतवीर डेरोली, सुरेश शर्मा चिंडालिया आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!