उपायुक्त आर्य और रूबल ने किया पिंकाथन को रवाना

भिवानी/मुकेश वत्स

वुमन वीक के दूसरे दिन भीम खेल परिसर में महिलाओं की पिंकाथन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यरूप से मुंबई से आर्ट फाऊंडेशन के माध्यम से महिला शक्ति को बढावा दे रही रूबल नागी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई।

उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य और रूबल नागी ने पिंकाथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती नागी ने कहा कि वे मिशाल इंडिया के माध्यम से महिलाओं को अपने साथ जोड़ रहीं हैं और जो एक आत्म विश्वास पैदा करने का काम किया जा रहा है। वे भिवानी की लड़कियों को भी अपने साथ जोड़ेंगी और उनको जीवन में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करेंगी। उन्होंने कहा कि लड़कियां बहुत कुछ कर सकती हैं, बशर्ते उनको अवसर मिलने चाहिए। पिंकाथन भीम खेल परिसर से हांसी रोड़ से बासिया भवन होते हुए पंचायत भवन पर संपन्न हुई। भीम खेल परिसर में सर्वपल्ली राधा कृष्णन स्कूल से 2020-2021 में प्रदेश में अव्वल रही छात्रा छवि पंघाल ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शपथ दिलाई।

उप पुलिस अधीक्षक विरेंद्र सिंह ने कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क पहनने व उचित दूरी बनाए रखने के बारे में जागरूक किया। पीओआईसीडीएस परिनीता गोस्वामी ने सभी का आभार प्रकट किया।

You May Have Missed

error: Content is protected !!