जन सेवा मंडल ने किया हास्य- व्यंग कवि यशदीप कौशिक उर्फ यश को सम्मानित।

भारत सारथी/कौशिक

नारनौल, 2 मार्च । देश व समाज की उन्नति में कवि, कलाकार व साहित्यकारो का महत्वपूर्ण योगदान होता है, देश की आजादी से लेकर आधुनिक भारत के विकास में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। आमजन में जागृति पैदा करने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उक्त विचार जन सेवा मंडल के राष्ट्रीय कार्यालय में  आयोजित सम्मान समारोह में हास्य-व्यंग कवि व हमारा मंच के अध्यक्ष यश को सम्मानित करते हुए जनसेवा मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन बाछोदियां ने व्यक्त किए। 

उन्होंने कहा कि कवि, कलाकार एवं साहित्यकार विषम परिस्थितियों में भी लोगों में देश भक्ति, देश प्रेम व सामाजिक चेतना को बखूबी जागृत करते हैं। उनके इस योगदान को कभी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। हमें अपने सामर्थ्य केअनुसार इनका सम्मान वह हौसला अफजाई करना चाहिए। जन सेवा मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने कहा कि यश कौशिक जैसे बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्तित्व ने अपने युवावस्था में ही हमारा मंच नामक संस्था के माध्यम से देश की छुपी हुई युवा प्रतिभाओ को तलाश कर एक उन्नत मंच उपलब्ध करवा कर उन्हे उभरने का मौका दिया है। यशदीप कौशिक का हमारा मंच प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में अपने कार्यक्रमो के माध्यम से छिपी प्रतिभा को तलाश कर उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है, इनका यह कार्य उन्नत समाजसेवी कार्यों में गिना जाता है।

 जे एम संस्था के डायरेक्टर दीपक शर्मा ने कहा कि यशदीप कौशिक जैसे प्रतिभावान कलाकार को सम्मानित करके जन सेवा मंडल एक पुनीत कार्य कर रहा है। ऐसे कलाकारो की हौसला अफजाई से उन्हें अधिक मेहनत से समाज सेवा करने की प्रेरणा मिलेगी। प्रसिद्ध समाजसेवी राकेश अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि जन सेवा मंडल आज देश, दुनिया में समाज सेवा का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया है। जन सेवा मंडल के लाखों कार्यकर्ता ना केवल समाज सेवा कर रहे हैं, बल्कि समाज सेवा में जुटे लोगों का सम्मान भी कर रहे हैं और समाज सेवा में जुटे हैं।

 समाजसेवी डॉ श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि पिछले 32 वर्षों से जन सेवा मंडल अपने नर सेवा नारायण सेवा के मिशन पर मजबूती से कार्य कर रहा है। जन सेवा मंडल ना केवल जन सेवा कर रहा है बल्कि उन्हें स्वावलंबी बनाकर जन सेवा के लिए प्रेरित कर रहा है। संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित एस.के. हरित ने  कार्यक्रम में शामिल होने वाले तमाम महानुभओ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जन सेवा मंडल के प्लेटफार्म पर आकर समाज सेवी लोग विभिन्न क्षेत्रों में जन सेवा के कार्य कर के पुण्य पा रहे हैं। इस अवसर पर अरे जन सेवा मंडल के पदाधिकारी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!