भिवानी, 25 फरवरी : खेल हो या सौंदर्य प्रतियोगिताएं, आज ऐसा एक भी क्षेत्र नहीं है। जहां पर हरियाणा की छोरियों ने झंडे न गाड़े हो। एक बार फिर से हरियाणा के  भिवानी जिले के गांव बागनवाला की बेटी मनीषा पंघाल ने ग्लेमोन मिस इंडिया प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर प्रदेश का गौरव को बढ़ाया हैं। फिलहाल मनीषा क्राईम ब्रांच चंडीगढ़ में फोरेसिंक साईसटिस्ट इंटरन के तौर पर क्राईम सबूत ढूंढऩे व डीएनए डीविजन के तौर पर तैनात हैं। 23 फरवरी को जयपुर में ग्लोमन संस्था द्वारा आयोजित मिस, मिसिज एण्ड मिस्टर प्रतियोगिता के फाईनल में  7 प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए ग्लेमोन मिस इंडिया-2020 का द्वितीय अवॉर्ड हासिल करने के बाद अपने भिवानी निवास स्थान पर पहुंची। यहां पहुंचने पर मनीषा का  क्षेत्र वासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।   

मनीषा के पिता जयसिंह पंघाल भारतीय सेना में सुबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत व माता संतोष देवी गृहणी हैं। माता-पिता व बड़ी बहन संगीता से प्रेरणा लेकर मनीषा ने अपनी पढ़ाई को प्राथमिकता देते हुए फोरेसिंक साईंस की पढ़ाई की। अपनी रूचि अनुसार सौंदर्य प्रतियोगिता ग्लेमोन मिस इंडिया-2020 में आवेदन किया, जहां आवेदन सफल होने पर उन्हे विभिन्न राऊंड से गुजरते हुए देश भर में 33 प्रतियाभागियों ने भाग लिया जिसमें 7 मिस कंटस्टेंट के बीच मुकाबला हुए जिसमें उन्होंने द्वितीय रनर-अप स्थान प्राप्त किया। जिसमें मनीषा पंघाल ने मिस इंडिया ग्लोमन रनर-अप द्वितीय का स्थान प्राप्त किया।    

मनीषा ने कहा कि आज बेटियां किन्ही भी मायनों में बेटों से कम नहीं हैं। यदि परिवार बेटियों पर विश्वास करें तो बेटियां आगे बढऩे में सक्षम हैं। इस मौके पर भारतीय कबड्डी टीम के कोच व अर्जुन अवॉर्डी अशन सिंह सांगवान भी मनीषा को आर्शीवाद देने पहुंचे और कहा कि आज हमें बेटियों की शक्ति को पहचानने की जरूरत है। आज हरियाणा की बेटियां शिक्षा, खेल, सौंदर्य प्रतियोगिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश का गौरव बढ़ा रही हैं। गौरतलब है कि चंडीगढ़ क्राईम ब्रांच में  डीएनए डीविजन व शरीर से लिए गए नमूनों से तथ्य जांचने वाली यह बेटी अब सौंदर्य प्रतियोगिता में भी नाम कमाकर प्रदेश का गौरव बढ़ा रही हैं। इस अवसर पर कैप्टन धूप सिंह, जयप्रकाश पंघाल, संदीप राणा, ममता, दिव्या, प्रधान सरवर, जयबीर ने मनीषा को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की।

error: Content is protected !!