धन नहीं जन सँग्रह है निधि समर्पण अभियान-डॉ अशोक दिवाकर

 गुरुग्राम – श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के तत्वावधान में चल रहे समर्पण निधि अभियान के अंतिम दौर में भी राम भक्तों का उत्साह कम नहीं हो रहा है।

इस अभियान में लगे शिक्षाविद व पूर्व उपकुलपति डॉ अशोक दिवाकर का कहना है कि ये धन संग्रह अभियान नहीं बल्कि जन संग्रह अभियान है। इसका उद्देश्य समाज में समरसता भाव जागृत करना और इसका लक्ष्य भारत को परमवैभव के स्थान पर ले जाना है। श्री दिवाकर विशेष टोली के माध्यम से सेक्टर 15 में निधि एकत्रित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राम के बिना सर्व समाज की एकता की कल्पना भी नहीं कि जा सकती है। राम लोगों के घट घट में विराजमान रहते हैं। इसलिए हर वर्ग इस अभियान में सहयोग कर रहा है।

इस अवसर पर विपिन गुप्ता ने एक लाख ग्यारह  हजार ग्यारह सौ ग्यारह रुपए की निधि उनको सौंपी। उनका कहना था कि अभियान टोली पुण्य का कार्य कर रही है क्योंकि हर कोई अयोध्या जाकर मंदिर निर्माण में अपना भाव अर्पित नहीं कर सकता। इस अभियान के माध्यम से उनकी भाव निधि राम जी के चरणों में पहुंच रही है। इस अवसर पर बोलते हुए नूह व गुरुग्राम जिले के अभियान  पालक हरीश शर्मा बताया कि यह दुनियां का  सबसे बड़ा जन सम्पर्क अभियान है। करीब 70 करोड़ लोग इस अभियान से जुड़ेंगे। उनका दावा है 27 फरवरी से पहले ही घर घर पहुंचने के लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।

राम भक्तों की टोलियां पूरी सक्रियता से इस अभियान में लगी हुई है। उनका कहना है इस महाअभियान को अपेक्षा से अधिक लोगों का सहयोग मिल रहा है। राम भक्त स्वयं भी अभियान में लगी टोलियों से सम्पर्क कर रहें है। इस मौके पर अभियान सह प्रमुख संजीव सैनी, वरिष्ठ समाज सेवी वेद प्रकाश मंगला,जगदीश ग्रोवर ,शशि कुमार आदि उपस्तिथ थे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!