पूर्व मंत्री जसविंद्र संधू के बेटे की इनेलो में घर वापसी, अभय चौटाला ने किया स्वागत

चण्डीगढ़, 18 फरवरी 2021 – हरियाणा में अभय चौटाला ने अब इनेलो छोड़कर गए नेताओं को वापस जोड़ना शुरु कर दिया है। आज पूर्व मंत्री स्वर्गीय जसविंद्र सिंह संधू के बेटे गगनजोत सिंह संधू ने वापसी की है।

गगनजोत सिंह संधू ने अपने पिता जसविंद्र सिंह संधू के निधन के बाद इनेलो को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था, लेकिन अब फिर से गगनजोत सिंह संधू ने इनेलो का दामन थाम लिया है।

आपको बता दें कि पूर्व मंत्री स्वर्गीय जसविंद्र सिंह संधू इनेलो के पिहोवा से विधायक थे। लेकिन उनका असामयिक निधन हो गया था, जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। उनको कैंसर की बीमारी थी।

जसविंद्र सिंह संधू चार बार विधायक बने थे। इनेलो के विधायक व विधानसभा प्रतिपक्ष के उपनेता पूर्व कृषि मंत्री जसविंद्र सिंह के पहली बार 1991 में लोकदल की टिकट पर विधायक चुने गए। सन् 2000 में जीतने के बाद चौटाला सरकार में कृषिमंत्री बने। 2014 में चौथी बार भाजपा के जयभगवान शर्मा डीडी को हराया था।

चौधरी देवीलाल के समय जसविंद्र सिंह संधू लोकदल से जुड़े थे। इसके बाद वे ओमप्रकाश चौटाला के भी साथी रहे, उनके साथ लंबे समय तक काम किया। चौटाला के जेल जाने के बाद वे अभय चौटाला के साथ पार्टी को संभाले हुए थे। मरते दम तक संधू देवीलाल परिवार के प्रति वफादार रहे।

You May Have Missed