मिस इंडिया 2021 का खिताब जीतने वाली मानिका श्योकंद पंचकूला पहुंची

स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, ओपी सिहाग व पार्षद सुशील गर्ग ने किया स्वागत

रमेश गोयत

पंचकूला। मिस इंडिया 2021 का खिताब जीतने वाली मानिका श्योकंद मगलवार को पंचकूला सेक्टर 20 अपने घर पहुंची। अभी हाल ही में मुम्बई में आयोजित सौन्दर्य प्रतियोगिता में मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली पंचकूला निवासी मानिका श्योकंद का पंचकूला सेक्टर 20 स्थित मानिका के परिजनों व परिवार के सदस्यों द्वारा उसके स्वागत में एक समारोह का आयोजन किया गया है।

मानिका श्योकंद जो सेक्टर 20 के निवासी सूरजमल श्योकंद की बेटी है। उन्होंने हरियाणा की तरफ से हिस्सा लेते हुए यह खिताब जीता है। यह पूरे हरियाणा व पंचकूला के लिए गर्व की बात है। मिस इंडिया मानिका श्योकंद का स्पीकर हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, जजपा शहरी जिला पंचकूला प्रधान ओपी सिहाग, वार्ड 14 पंचकूला के मेंबर सुशील गर्ग ने भी उनके निवास पर पहुंचकर स्वागत किया।

इस मौके पर मिस इंडिया ग्रैंड 2021 मनिका श्योकंद ने हरियाणा की बेटियों को संदेश देते हुए कहा कि अपने ऊपर भरोसा करो और आप भी बहुत आगे निकल सकती हो। अपने ऊपर विश्वास करना कभी मत छोड़ना चाहिए। हरियाणा की बेटियों में बहुत दम है। उन्हें आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मिस इंडिया ग्रैंड 2021 का खिताब जीतने के इस पड़ाव को पार करने के बाद अब अंतरराष्टÑीय पेजेंट में इंडिया को रिप्रेजेंट करना है जिसमें मैं अपना बेहतरीन प्रदर्शन करूँगी। जिसकी पूरी जोर-शोर से तैयारी चल रही है। इस मौके पर शहर के काफी गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!