26 फरवरी को देशभर में जिला मुख्यालयों पर सामूहिक धरने प्रदर्शन

रमेश गोयत

चंडीगढ़। आल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट इंम्पलाईज फैडरेशन के राष्टÑव्यापी आह्वान पर 26 फरवरी को देशभर में जिला मुख्यालयों पर सामूहिक धरने प्रदर्शन किए जाएंगे।

यह जानकारी देते हुए आल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट इंम्पलाईज फैडरेशन के राष्टÑीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने बताया की सभी राज्यों में 26 फरवरी को आयोजित अखिल भारतीय प्रतिरोध दिवस की व्यापक तैयारियां की जा रही है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री, महासचिव सतीश सेठी, मुख्य संगठनकर्ता धर्मवीर फोगाट, उप प्रधान सीलक राम मलिक,जगरोशन व प्रवक्ता इंद्र सिंह बधाना ने बताया कि हरियाणा में 26 फरवरी को सभी डीसी कार्यलयों पर सामूहिक धरने आयोजित कर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को आयोजित प्रतिरोध दिवस को सफल बनाने के लिए 16 से 25 फरवरी तक कर्मचारियों से सीधा संपर्क करने के लिए उनके कार्यालयों गेट मीटिंग का आयोजन किया जाएगा।

You May Have Missed

error: Content is protected !!