पंचकूला: राजेश जोगपाल आइएएस ने देश में हरियाणा का गौरव बढ़ाया

मसूरी में आयोजित 122 वें प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपायुक्त को मिला प्रथम पुरूस्कार

रमेश गोयत

पंचकूला। पंचकूला निवासी, दादरी के उपायुक्त राजेश जोगपाल को लाल बहादुर शास्त्री राष्टÑीय प्रशासनिक अकादमी में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान ओवरआॅल परर्फोमेंस व ग्रुप वर्क दो अलग-अलग श्रेणियों में बेस्ट अवार्ड मिला है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में देशे के 14 राज्यों के 59 भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों ने भाग लिया था। दादरी के उपायुक्त जोगपाल ने इस प्रशिक्षण में प्रथम स्थान हासिल करके देश भर में हरियाणा का नाम ऊंचा किया है। राजेश जोगपाल पंचकूला नगर निगम के कमीश्नर भी रह चुके है। उनके द्वारा पंचकूला में किए गए विकास कार्यो के कारण पंचकूला की जनता आज भी याद करती है।

गौरतलब है कि गत एक फरवरी से मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्टÑीय प्रशासनिक अकादमी में दो सप्ताह तक चले इस 122वें प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर महाराष्टÑ के राज्यपाल भगत सिंह कौश्यारी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान ग्रुप वर्क व ओरवआॅल बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दादरी के उपायुक्त राजेश जोगपाल को प्रथम पुरस्कार दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिविल सेवा अधिकारियों को शामिल किया गया था, जिन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा में पद्दोन्नत किया जा रहा है। ये ऐसे अधिकारी हैं, जो देश की प्रशासनिक सेवा की समझ रखते हैं और देश के सार्वजनिक प्रशासन और मैक्रो-इकोनॉमी के कामकाज पर भारतीय परिपेक्ष्य विकसित करने में अहम योगदान निभाते हैं। ऐसे प्रशिक्षण अधिकारियों को उनकी सेवा अवधी के दौरान कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों से आदि होने और अच्छे व बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

मुख्य अतिथि राज्यपाल भगत सिंह कौश्यारी ने कहा कि अधिकारी भारतीस संविधान के अनुसार देश के विकास के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। प्रशासनिक अधिकारियों का एकमात्र उद्देश्य देश की जनता की सेवा करना होना चाहिए। लाल बहादुर शास्त्री राष्टÑीय प्रशासनिक संस्थान के निदेशक संजीव चोपड़ा ने अधिकारियों को सलाह देते हुए कहा कि न्यू इंडिया बनाने का लक्ष्य प्रशानिक अधिकारियों की अगुवाई में टीम वर्क से हासिल किया जा सकता है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!