भिवानी/धामु

कला साहित्य एवं संस्कृति को समर्पित संस्था सांस्कृतिक मंच  द्वारा भिवानी की स्थापना पर त्रिदिवसीय भिवानी महोत्सव का आयोजन 26 से 28 फरवरी तक करने जा रही है। यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका नीटा चावला एवं सांस्कृतिक मंच की अध्यक्ष अनीता नाथ ने बताया कि 26 फरवरी को भिवानी के संस्थापक राजा नीमपाल सिंह की स्मृति में मंच के संरक्षक एवं राजपूत प्रतिनिधि सभा हरियाणा के अध्यक्ष कर्नल गजराज सिंह के सान्निध्य में सांस्कृतिक सदन में हवन का आयोजन किया जाएगा। मुख्य यज्ञमान अनिल संघई एवं पवन शर्मा दम्पत्ति रहेंगे।

27 फरवरी जिस दिन रविदास जयंती भी है, के अवसर पर हरियाणा साहित्य अकादमी के सहयोग से शब्द गायन एवं हरियाणवी गायकी की विभिन्न विधाओं की प्रस्तुति विवेचना सहित दी जाएगी। कैथल से अमन नागर शब्द गायन, प्रख्यात हरियाणवी गायक गुलाब खंडवाल द्वारा हरियाणवी गायकी की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। विवेचना हरियाणवी फिल्म कलाकार एवं आकाशवाणी के पूर्व अधिकारी रामफल चहल करेंगे। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर भिवानी के समाज को अपने अवदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। जिनमें प्रमुख पवन शर्मा, डाक्टर डी.पी.कौशिक, नंदकिशोर अग्रवाल, डाक्टर प्रोमिला सुहाग, राजेश डूडेजा, मनीष वर्मा, महेंद्र तंवर देवसरिया, मामन सिंह परमार, तुलसीराम मेहरा समेत अन्य विभूतियोंको सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रमों में अतिथि के रूप में राकेश कटारिया एडवोकेट, डाक्टर कुलदीप सूद, राजेश चेतन एवं अन्य होंगे।

error: Content is protected !!