आज किसानों का इन जगहों पर होगा चक्का जाम, यात्रीगण पहले ही देख लें पूरा रोडमैप

चण्डीगढ़,  फरवरी 6, 2021- किसान आंदोलन के चलते आज किसानों की तरफ से तीन घंटे के चक्का जाम का ऐलान किया गया है। इसका असर उत्तर भारत में देखने को मिल सकता है। इसी के चलते कल यात्रा करने वाले पहले ही जाम वाले स्थानों को देख लें और अपनी यात्रा उसी हिसाब से करें।

किसानों की तरफ से जाम को लेकर पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। इधर प्रदेश में 45 टुकड़ियां भी मोर्चा संभाल रही है। किसी प्रकार की अनहोनी ना हो इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। भिवानी में 15 जगहों पर जाम लगाया जा सकता है जिसमें कितलाना टोल, धनाना, मुंढाल, प्रेमनगर, जुई, खरकड़ी, बहल, बामला, बारवास, तोशाम, बवानीखेड़ा, सोरड़ा कदीम, गोपालवास, सागवान अड्डे, सिवानी में जाम लगाया जाएगा।

हिसार में किसानों की तरफ से जाम के आह्वान के बाद सुरक्षा एंजेसियों ने मोर्चा संभाल लिया है। यहां पर जिला प्रशासन ने 25 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किये हैं। वहीं स्कूलों की भी छुट्टियां कर दी गई है। किसानों ने हिसार के चारों टोल प्लाजा पर जाम का ऐलान किया है।

जींद जिले में 15 से ज्यादा जगहों पर किसान जाम लगाने की तैयारी में हैं। इसके लिए कमेटियां गठित कर जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। खटकड़ और बद्दोवला टोल, जींद-चंडीगढ़ मार्ग, जींद-पटियाला मार्ग, जींद-रोहतक, जींद-गोहाना रोड, जींद-हांसी रोड व अन्य मुख्य मार्गों पर 12 से तीन बजे तक किसान जाम लगाएंगे।

यमुनानगर में 12 से शाम तीन बजे तक किसान सात स्थानों पर चक्का जाम रखेंगे। नेशनल हाइवे पर नजदीक भंभोली गुरुद्वारा के पास, दामला स्टेट हाइवे पुल के नीचे, साढौरा में दोसड़का चौक पर, बिलासपुर में शिव चौक पर, छछरौली में तिकोने चौक पर, पाबनी कलां यमुनानगर से गढ़ी बीरबल रोड पर गुमथला गांव मेंं जाम लगेगा।

कैथल में छह सड़कों पर जाम लगाने का ऐलान किया गया है। पुलिस प्रशासन भी सर्तक रहेगा। जिले का मुख्य केंद्र चंडीगढ़-हिसार नेशनल हाइवे तितरम मोड़ रहेगा। किसान नेता होशियार गिल ने कहा कि कलायत में नेशनल हाइवे, गुहला चीका में कैथल रोड, ढांड में पंचमुखी चौक, पूंडरी में करनाल रोड पर व पाई में कैथल जींद रोड पर 12 से तीन बजे तक जाम रखा जाएगा।

करनाल में 11 जगह चक्का जाम करने का ऐलान किया है, जीटी रोड पर बसताड़ा टोल प्लाजा निसिंग रोड पर गुरुद्वारे के सामने, असंध में अनाज मंडी के सामने, निगदू में मेन चौक, इंद्री में रम्बा चौक, इंद्री में गढ़ी बीरबल रोड, इंद्री में भादसों चौक के पास कुरुक्षेत्र रोड, जींद हाईवे पर प्योंत टोल प्लाजा, काछवा क्षेत्र में करनाल-ढांढ रोड, मेरठ रोड पर नगला मेघा चौक, बल्ला में असंध-मुनक रोड शामिल हैं।

You May Have Missed

error: Content is protected !!