प्राइवेट डॉक्टर्स ने दिया धरने को समर्थन, हर तरह से करेंगे मदद

चरखी दादरी जयवीर फोगाट

कितलाना टोल पर चल रहे किसानों के अनिश्चित कालीन धरने के 41वें दिन वक्ताओं ने कहा कि यह हमारे भविष्य की लड़ाई है। जब तक तीनों काले कानून रद्द होने के साथ एमएसपी की गारंटी नहीं मिलती हमारा जनांदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हर वर्ग के साथ आने से आंदोलन दिन प्रतिदिन जोर पकड़ता जा रहा है।                 

 उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर चल रहे इस आंदोलन को तोड़ने के लिए सरकार अनेक तरह के औछे हथकंडे अपना रही है। दिल्ली बॉर्डर पर जिस तरह की नुकीले रेजर वाले तार और सरिए लगाकर किलेबंदी की जा रही है अगर सरकार ने ऐसे इंतजाम देश की सरहद पर किये होते तो चीन हमारी सीमा में घुस नहीं पाता। उन्होंने कहा कि सरकार को 69 दिन से लाखों की संख्या धरने पर बैठे देश के अन्नदाताओं की मांगों पर गौर करना चाहिए और मौजूदा बजट सत्र में तीनों  काले कानून रद्द करने की घोषणा करनी चाहिए।               

 धरने पर आज नरसिंह डीपीई, गंगाराम श्योराण, दलसिंह नंबरदार बलियाली, बिजेंद्र श्योराण, दिलबाग ग्रेवाल, ठाकुर रणधीर सिंह, प्रभुराम गोदारा, मुकेश पहाड़ी, सुरेश फौगाट ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि 6 फरवरी को जिले के सभी राष्ट्रीय और राजकीय मार्ग दिन में 12 से 3 बजे तक जाम किये जायेंगे। जिसकी विस्तृत जानकारी कल धरने पर दी जाएगी। पांडवान से पूर्व सरपंच निर्मला देवी ट्रैक्टर चलाकर धरने पर पहुंची।               

  लगातार 41वें दिन टोल फ्री रहा। धरने का मंच संचालन रणधीर घिकाड़ा ने किया। इस अवसर पर ईश्वर नंबरदार, सत्यवान बलियाली, धर्मपाल शास्त्री, निरंजन कालीरमण, परमजीत मड्डू, होशियार सिंह द्वारका, अत्तर सिंह घसोला, आचार्य प्रवीण, सत्या पहल पेटवाड़ ने भी अपने विचार रखे। धरने पर अमर सिंह हालुवासिया, राजू मान, कमल प्रधान, राजकुमार वशिष्ठ, जगबीर घसोला, ठाकुर अमरपाल सरपंच, ठाकुर मन्नू नम्बरदार, कल्लू शर्मा, ठाकुर रामपाल, रामकुमार सोलंकी, कृष्ण फौगाट, डॉ ओमप्रकाश, सुरजभान सांगवान, सुरेंद्र कुब्जानगर,रणबीर फौजी, भीम सिंह द्वारका, कृष्णा सांगवान, निर्मला देवी, प्रोफेसर राजेन्द्र डोहकी, दलबीर सांगवान, दिलबाग नीमड़ी, कृष्ण लेघा, बलवान पार्षद, अनिल शेषमां, बालकिशन गोयल, रोहतास चौहान गिगनाऊ,मोनू प्रजापति, गिरवर सिंह राठौड़, मंजीत यादव इत्यादि मौजूद थे।
वीऔ- प्राइवेट डॉक्टर्स ने दिया समर्थन- कितलाना टोल पर किसानों के धरने को समर्थन देने के लिए दादरी से प्राइवेट डॉक्टर  कर्णवीर सांगवान, संजय सांगवान, सतीश सांगवान, मनोज धनखड़, सविता सांगवान, विकास कलकल, विनय सांगवान, संदीप सांगवान, सूरज शर्मा, सुधीर डागर, इंद्रा दलाल, रश्मि आर्या, अंजू धनखड़, अमित सोलंकी, बाला मान, कैलाश कौर, मोनिका, कमला दलाल, सत्यवंती, मनीष सांगवान और अनिल सांगवान पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे भी किसान परिवार से संबंध रखते हैं और इस विषम परिस्थिति में वे किसानों का डटकर साथ देंगे।