किसान जनता गणतंत्र दिवस मनाया। किसान तिरंगा परेड मैं उमड़ा जनसैलाब। किसान तिरंगा परेड का पूरे गुरुग्राम में जगह जगह स्वागत। राजीव चौक पर दिखा तिरंगो का सैलाब।किसान तिरंगा परेड मैं दिखी गण की ताक़त।गुरुग्राम में दिखा किसान तिरंगा परेड के प्रति जोश एवं उत्साह।तिरंगा परेड की झांकियां बनी आकर्षण का कारण।

गुरुग्राम। दिनांक:26.01.2021 – किसानों ने ग़रीब मज़दूर व आम जनता के साथ मिल कर गणतंत्र दिवस मनाय। संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने आम जनता के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया उसके बाद राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी गई।उसके बाद राष्ट्रगान हुआ।

संयुक्त किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह,राव कमलबीर सिंह,आर एस राठी,गजे सिंह कबलाना तथा बीरू सरपंच ने संयुक्त बयान में बताया कि पूरे गुरुग्राम शहर में भव्य किसान ट्रैक्टर तिरंगा परेड निकाली गई। उन्होंने बताया कि आज की ट्रैक्टर परेड गुरुग्राम के इतिहास की सबसे बड़ी एवं भव्य परेड थी।उन्होंने बताया कि जनता में ट्रैक्टर परेड के प्रति भारी उत्साह एवं जोश था।तिरंगा परेड में किसान नेता रामपाल जाट भी शामिल हुए।उन्होंने बताया कि तिरंगा परेड 12.00 से शुरू होकर 5.00 बजे तक चली।उन्होंने बताया कि तिरंगा परेड 26 किलोमीटर तक चली।उन्होंने बताया कि ट्रेक्टर परेड धरना स्थल से शुरू होकर राष्ट्रीय राजमार्ग राजीव चौक से होती हुई सोहना चौक से नई कॉलोनी मोड़ से सेक्टर 4 चौक से सेक्टर 5 से पालम विहार होते हुए रेजांगला चौक पहुँची।वहाँ से रोटरी पब्लिक स्कूल के सामने से होते हुए मारुति कंपनी के सामने से होते हुए अतुल कटारिया चौक से महाराणा प्रताप चौक पहुँची।ट्रैक्टर परेड महाराणा प्रताप चौक से  होती हुई अग्रसेन चौक से मोर चौक से होती हुई राजीव चौक से मिनी सचिवालय के सामने सेहोते हुए वापस धरना स्थल पर पहुँची।

उन्होंने बताया कि गुरुग्राम शहर में जहाँ जहाँ से ट्रैक्टर परेड निकाली गई गुरुग्राम वासियों ने हाथ हिलाकर तथा तालियां बजाकर परेड का स्वागत किया तथा किसानों के समर्थन में नारे लगाए।उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर तिरंगा परेड में गुरुग्राम शहर के 30 से ज़्यादा सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति एवं सदस्यगण तथा 36 बिरादरी के गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।किसान ट्रैक्टर तिरंगा परेड में हज़ारों व्यक्ति शामिल हुए।उन्होंने बताया कि सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर यह संकल्प लिया गया था कि गणतंत्र दिवस पर किसान ट्रैक्टर तिरंगा परेड शांतिपूर्वक निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि आज शांतिपूर्वक किसान ट्रैक्टर तिरंगा परेड शांतिपूर्वक निकाल कर संकल्प पूरा किया।उन्होने परेड में शामिल हुए हज़ारों व्यक्तियों,महिलाओं तथा बच्चों का हार्दिक धन्यवाद किया।

error: Content is protected !!