शिक्षा बोर्ड में मनाया राष्ट्रीय मतदाता दिवस

हर एक व्यक्ति का वोट राष्ट्र के निर्माण का भागीदार बनता है: जगबीर सिंह

भिवानी/मुकेश वत्स  

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आज सोमवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बोर्ड के सभी अधिकारीगण मौजूद रहे। बोर्ड अध्यक्ष प्रो0 जगबीर सिंह ने बताया कि 25 जनवरी, 1950 को चुनाव आयोग की स्थापना हुई थी। चुनाव आयोग के 61वें स्थापना साल पर 25जनवरी, 2011 को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ का शुभारंभ किया था।

 उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 से हर चुनाव में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस पर इस दिन को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर वर्ष सभी भारत के नागरिकों को अपने राष्ट्र के प्रति कत्र्तव्य की याद दिलाता है। उन्होंने आगे बताया  कि मतदाओं को बिना भय, जाति व प्रलोभन के मतदान करना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भविष्य की नींव रखता है। इसलिए हर एक व्यक्ति का वोट राष्ट्र के निर्माण का भागीदार बनता है। इस अवसर पर यह शपथ दिलाई गई। उन्होंने कहा कि मतदान राष्ट्र के निर्माण में जरूरी है और हम सबको यह जिम्मेदारी समझनी होगी। जरूरी है कि सभी सोच-समझकर मतदान अवश्य करें।

You May Have Missed