राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए मुख्य अतिथियों की संशोधित सूची

चंडीगढ़, 25 जनवरी- हरियाणा सरकार ने 26 जनवरी 2021 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए मुख्य अतिथियों की संशोधित सूची जारी की है। मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार महामहिम राज्यपाल श्री सत्यदेव नारायण आर्य हरियाणा राजभवन चंडीगढ़ में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।        

 एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता कुरुक्षेत्र में, हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री रणबीर गंगवा महेंद्रगढ़ में तथा मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल पंचकूला में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसी प्रकार, उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला अंबाला में, शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल गुरुग्राम में, परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा भिवानी में, विद्युत मंत्री श्री रणजीत सिंह यमुनाननगर में, कृषि मंत्री श्री जयप्रकाश दलाल रेवाड़ी में, सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल करनाल में, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री औमप्रकाश यादव झज्जर में, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा नूंह में, पुरातत्व एवं संग्रहालय राज्य मंत्री श्री अनूप धानक फरीदाबाद में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।       

  उन्होंने आगे बताया कि मुख्य सचिव पानीपत में तथा सोनीपत, पलवल व हिसार में  वहां के मंडल आयुक्त और फतेहाबाद, रोहतक, कैथल,जींद, चरखी दादरी तथा सिरसा जिला में वहां के उपायुक्त राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।       

  अगर उक्त अतिथि किन्ही कारणों से निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंच पाते हैं तो वहां संबंधित उपायुक्त राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!