19 फरवरी से होगी डी.एल.एड. परीक्षाएं

भिवानी/मुकेश वत्स

 हरियाणा विद्यालय विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा डी.एल.एड. प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) की परीक्षाओं का संचालन 19 फरवरी से करवाया जा रहा है। इन परीक्षाओं का तिथि-पत्र बोर्ड की अधिकारिक वैबसाईट पर अपलोड कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष प्रो0 जगबीर सिंह ने बताया कि डी.एल.एड. प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) की परीक्षाएं 19 फरवरी से आरम्भ होकर 12 मार्च तक चलेंगी तथा डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) की परीक्षाएं 20 फरवरी से आरम्भ होकर 13 मार्च तक चलेंगी।

उन्होंने बताया कि इन परीक्षाओं का समय दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक तथा 3 मार्च व 12 मार्च को संचालित होने वाली परीक्षाओं का समय दोपहर 2 बजे से सायं 4 बजे तक रहेगा।

You May Have Missed

error: Content is protected !!