चंडीगढ़, 11 जनवरी- हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 1990 बैच के चार आईएएस अधिकारियों की मुख्य सचिव के ग्रेड में पदोन्नति की है।         

 इन अधिकारियों में श्री सुधीर राजपाल, श्री अंकुर गुप्ता, श्री अनुराग रस्तोगी और श्री राजा शेखर वुंडरू शामिल हैं। इन अधिकारियों के पास अपना वर्तमान कार्यभार जारी रहेगा।         

 इसके अतिरिक्त, श्री अरूण कुमार और डॉ. सुमिता मिश्रा को प्रोफोर्मा पदोन्नति दी गई है।

error: Content is protected !!