भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरुनाम सिंह चढूनी ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह पर बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि दोनों मंत्रियों ने हरियाणा के किसान नेताओ को कलंकित किया है। उन्होंने कहा कि किसान नेता और पूर्व उपप्रधान मंत्री देवीलाल को उनके पोते दुष्यंत चौटाला ने और किसान नेता सर छोटू राम को उनके नातिन और पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कलंकित किया है। चढूनी ने कहा कि दोनों अपनी राजनीति में मशगूल हो गए है। अब लड़ाई जनता वर्सिस कॉरपोरेट हो गई है। इसलिए ये अब धर्मयुद्ध बना चुका है। कहा अब जनता और राजहठ के बीच सीधी टक्कर हो गई है।
उन्होंने कहा कि अब खुदा और खुदी का आमना सामना है और हमेशी खुदी का ही नुकसान होता है, लेकिन मोदी अब भी नही समझ रहा है। अब वे हरियाणा पंजाब, यूपी, राजस्थान के अलावा बाकी राज्यो को भी आंदोलन में साथ खड़े होने का आह्वान करेंगे, जिसके लिए काम किया जा रहा है। किसान नेता चढूनी ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का जनता का आक्रोश देख अंदाजा लगा चुके होंगे कि हरियाणा के लोग कितने साथ है, अम्बाला में मुख्यमंत्री ने रिजल्ट देख लिया और दुष्यंत ने जींद में।

error: Content is protected !!