किसान आंदोलन व पंजाब में छापेमारी के विरोध में हरियाणा की अनाज मंडियों में हड़ताल ऐतिहासिक रही – बजरंग गर्ग
सरकार किसान व आढ़तियों की जायज मांगे मानने की बजाए उन्हें नाजायज तंग किया जा रहा है – बजरंग गर्ग
किसान आंदोलन में देश व प्रदेश का व्यापारी, कर्मचारी, मजदूर व हर वर्ग का नागरिक साथ है – बजरंग गर्ग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने चहेतों का हित छोड़कर किसान, आढ़ती व आम जनता के हित में तीन कृषि कानून को वापिस लेना चाहिए – बजरंग गर्ग

हिसार –  हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव बजरंग गर्ग ने हिसार व उकलाना में मीटिंग लेते हुए कहा कि किसान आंदोलन व पंजाब के व्यापारियों के छापेमारी के विरोध में हरियाणा की अनाज मंडी में हड़ताल ऐतिहासिक रही अगर सरकार ने व्यापारियों को तंग करना बंद नहीं किया व तीन कृषि काले कानूनों को वापिस नहीं लिया तो राष्ट्रव्यापी व्यापार बंद का आह्वान किया जाएगा।

प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि केंद्र व हरियाणा सरकार द्वारा तीन कृषि कानून के विरोध में व्यापारियों द्वारा किसान आंदोलन का समर्थन करने पर व्यापारियों को डराने के लिए ओच्छे हथकंडे अपनाने में लगी हुई है। जबकि कृषि कानून से देश व प्रदेश की मंडियों बर्बाद हो जाएगी और किसान को फसल के पुरे दाम नहीं मिलेंगे। इसलिए देश का किसान व आढ़ती कृषि कानून के विरोध में सड़कों पर उतरा हुआ है। केंद्र सरकार के किसान व आढ़तियों की जायज मांग को मानने की बजाए पंजाब के व्यापारियों पर इनकम टैक्स के छापेमारी की जा रही है और  हरियाणा के व्यापारियों को नोटिस देकर उन्हें तंग करना निंदनीय हैं। एक तो पहले ही देश व प्रदेश में व्यापार व उद्योग धंधे खत्म हो गए हैं। सरकार तानाशाही रवैया अपनाते हुए आंदोलन को कुचलने के लिए व्यापारी व किसानों को नाजायज तंग करने में लगी हुई है।

प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि तीन कृषि कानून से किसान, आढ़ती व आम जनता को नुकसान होगा। 30 दिन से कड़ाके की ठंड में किसान रात-दिन सड़कों पर बैठा कर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलन में काफी किसानों ने अपनी जान की कुर्बानी दी है। केंद्र सरकार जब तक तीन काले कृषि कानून वापिस नहीं लेगी तब तक किसान, आढ़ती व मजदूरों का आंदोलन जारी रहेगा। किसान आंदोलन में देश व प्रदेश के हर वर्ग का समर्थन है और हर वर्ग का नागरिक आंदोलन में अपना सहयोग दे रहा है। प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चहेतों का हित छोड़कर देश के किसान, आढ़ती, छोटे-छोटे व्यापारी व आम जनता के हित में तीन कृषि काले कानून को वापिस ले ताकि देश व प्रदेश का किसान, आढ़ती व मजदूर बर्बाद होने से बच सके और कृषि काले कानून से देश में महंगाई व बेरोजगारी जो ओर बढ़नी है। देश की जनता महंगाई व बेरोजगारी से बच सकें।