रमेश गोयत

पंचकूला, 18  दिसम्बर। जिला बार एसोसिएशन पंचकूला के प्रधान व अन्य 70-80 वकीलों के खिलाफ पंचकूला पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पंचकूला सेशन जज के खिलाफ नारेबाजी करने व सेशन जज की गाड़ी का रास्ता रोकने पर केस दर्ज किया गया। पंचकूला सेक्टर 7 चौकी प्रभारी रमेश कुमार की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। आईपीसी की धारा 147, 149, 189, 283 और 342 के तहत केस दर्ज किया गया।

15 दिसंबर को वकीलों द्वारा सेशन जज द्वारा दुर्व्यवहार के खिलाफ प्रदर्शन  किया गया था। इस प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने सेशन जज की गाड़ी गेट पर ही रोक कर सेशन जज के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी थी। जिस पर प्रशासनिक उच्च अधिकारियों द्वारा वकीलों को समझाया गया था लेकिन उन्होंने अपनी नारेबाजी जारी रखी थी। जिसके बाद सेशन जज सरकारी गाड़ी से उतर कर वापस अदालत परिसर में चले गए थे।

error: Content is protected !!