किसान विरोधी काले कानूनों को रदद करने की मांग को लेकर किसानों ने किया उपायुक्त कार्यालय का किया घेराव

भिवानी/शशी कौशिक  

अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्यवय समिति के आह््वान पर जिले के सैकडो किसानों, कर्मचारियों, मजदूरों व महिलाओं ने नेहरू पार्क से उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर घेराव किया व उपायुक्त के मार्फत तीन कृृषि कानूनों व बिजली बिल 2020 को रदद करने की मांग को लेकर भारत सरकार को ज्ञापन भेजा।

सयुक्त किसान आन्दोलन के आह््वान पर तमाम किसान-मजदूर-कर्मचारी व महिला नेहरू पार्क भिवानी में 11 बजे इक्टठे हुए। आज के प्रदर्शन में अखिल भारतीय किसान सभा, भारतीय किसान यूनियन, जय किसान आन्दोलन, अखिल भारतीय कृृषक खेत मजदूर संगठन, सीटू, सर्व कर्मचारी संघ, जनवादी महिला समिति, एआईयूटीयूसी आदि संगठनों के सदस्यों की भागेदारी रही। किसानों के आन्दोलन को विपक्षी राजनैतिक पार्टीयों काग्रेस, माकपा, आम आदमी पार्टी, बीएसपी आदि ने भी समर्थन किया।

किसान मजदूरों को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार किसान विरोधी तीन कृृषि कानून व बिजली बिल 2020 लाकर देश के अन्नदाता किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई हैं। पिछले 18 दिन से भयंकर सर्दी के बावजूद सडक़ो पर सोने को मजबूर हैं। किसान मजदूर विरोधी भाजपा सरकार किसानों की मांगों को पूरी करने की बजाये किसान आन्दोलन को बदनाम करने पर तुली हुई हैं। जिसको देश की मेहनतकश जनता बर्दास्त नही करेगी। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में किसान विरोधी काले कानूनों को रद््द करने, बिजली बिल 2020 रदद करने की मांग की, क्योंकि ये चार कानून देश की आत्म निर्भरता को खत्म करेगे। व किसान संघर्ष समंव्यय संिमति के आगामी आह््वान को पूरा करने व किसानों की जीत तक आन्दोलन लडने का आह््वान किया।

You May Have Missed

error: Content is protected !!