भिवानी।  भिवानी में रविवार को साहित्यकार सदोष हिसारी जी की जयंत पर राष्ट्रीय कवि संगम भिवानी इकाई और काव्य कुटुम्ब हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में चिल्ड्रन्स वैली स्कूल, हनुमान गेट में पुस्तक लोकार्पण और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

इस सम्मेलन में  छोटी काशी के युवा गज़़लकार पंकजोम प्रेम के प्रथम गज़़ल संग्रह क्यूँ रखा राब्ता का लोकार्पण किया गया और इस पुस्तक की समीक्षा मनोज भारत ने की। उसके बाद एक भव्य कवि सम्मेलन हुआ। साहित्यकार सदोष हिसारी के साहित्य जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी काव्य यात्रा की समीक्षा  विनोद आचार्य जी ने की। मंच संचालन दादरी से पधारी कवयित्री पुष्प लता आर्य ने किया। सरस्वती वंदना जींद से पधारी कवयित्री शकुंतला काजलने की।

 कार्यक्रम में अतिथि के रूप में काव्य कुटुम्ब की राष्ट्रीय अध्यक्षा रश्मि पहली किरण जी दिल्ली से  यश, ऋतु वर्मा, ममता और काव्य कुटुम्ब के हरियाणा अध्य्क्ष करुणेश वर्मा के साथ शिरकत की। भिवानी के उस्ताद शायर विजेंद्र ग़ाफि़ल ने अपने काव्य पाठ में इस शेर से श्रोताओं से ख़ूब वाह वाही लूटी। काव्य कुटुम्ब की राष्ट्रीय अध्यक्षा रश्मि पहली किरण जी ने नारी शक्ति की महिमा का बखान करते हुए -मैं ओज़ हूँ मैं तेज़ हूँ शक्ति शांति का प्रतीक हूँ कविता से ख़ूब वाहवाही बटोरी युवा गज़़लकार और इस सम्मेलन के विशेष आर्कषण पँकजोम प्रेम ने हरियाणवी संस्कृति को महफ़ूज रखने के लिए हरियाणवी वेशभूषा में गज़़लें सुनाकर ख़ूब वाहवाही बटोरी। भिवानी के सुप्रसिद्ध गीतकार और राष्ट्रीय कवि संगम के प्रांतीय महामंत्री विकास यशकीर्ति जी ने अपने गीत गीत नहीं है दर्द है ये टूटे दिल के तारे का को अपनी मधुर आवाज़ में सुनाकर श्रोताओं को और मंच को मंत्र मुग्ध कर दिया।

 इस कार्यक्रम में विकास नसीब को काव्य कुटुम्ब भिवानी अध्यक्ष का दायित्व दिया गया।  इस सम्मलेन में करुणेश वर्मा, रितु वर्मा, यश, सुरेंद्र सागर, विकास नसीब, डाक्टर रमाकांत, उस्ताद शायर जाबिर, विकास कायत, आशीष प्रजापति, सतीश त्रिपाठी , महेंद्र सिंह सागर, मधु सूदन ने भी शानदार काव्य पाठ किया। पँकजोम जी के गज़़ल संग्रह की समीक्षा का क्षण इनके पिता श्री प्रेम कुमार सोनी जी के लिए काफ़ी भावुक क्षण था।

error: Content is protected !!