पंचकूला, 09  दिसम्बर ।भाजपा ने नगर निगम चुनाव प्रचार में कांग्रेस को पछाड़ा। जहां कांग्रेस में अभी बैठकों का सिलसिला चल रहा वहीं भाजपा ने अपने दो चरण का प्रचार भी पूरा कर लिया। यह बात बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष एवं पंचकूला से विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने वार्ड नंबर- 8 सेक्टर 19 के कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। कार्यकर्ता सम्मेलन उनके साथ चुनाव सह प्रभारी एवं यमुनानगर से मेयर मदन चौहान पूर्व ज़िलाध्यक्ष दीपक शर्मा ज़िला उपाध्यक्ष हरेंद्र मलिक भी उपस्थित रहे।

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा इस वार्ड के निवासी दशकों से रेलवे लाइन पर जाम की समस्या से परेशान थे। हमारे शासनकाल में इस रेल्वे क्रासिंग पर आरोबी को बनाने की मंजूरी मिली। 32 करोड से बनने वाला यह आरोबी जल्द ही बनकर तैयार होने वाला है। साथ ही यहां पर बिजली की समस्या थी जो पहले दिन में 12 से 14 घंटे आती थी। हमने इस समस्या का हल निकाला और अब 24 घंटे यहां के लोगों को बिजली प्राप्त हो रही।

 ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा हमारे 6 साल के शासनकाल में पंचकूला विधानसभा में लगभग 25 हज़ार करोड के विकास कार्य हुए हैं। इसी समय में पंचकूला विधानसभा को निफड, आयुर्वेद संस्थान के शिलान्यास के साथ नेशनल हाईवे 73 का निर्माण कार्य भी पूर्ण हुआ।इस तरह के सैकड़ों विकास कार्य हमारी सरकार के द्वारा पंचकूला विधानसभा में कराए गए और चल रहे है।

ज्ञान चंद गुप्ता के कांग्रेस से सवाल

विधायक ज्ञान चंद गुप्ता ने कांग्रेस से सवाल करते हुए पूछा ? मैं कांग्रेस से जानना चाहता हूं की 10 साल उनकी प्रदेश में सरकार रही वह एक बार आकर बताएं कि उन्होंने अपने 10 साल के शासन काल में पंचकूला के विकास के लिए क्या किया और कितना पैसा खर्च किया। उनकी आपसी अंदरूनी गुटबाजी और खींचतान के चलते पंचकूला को हमेशा इग्नोर किया गया।यह जगजाहिर है की भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी शैलजा की आपसी खींचतान के चलते हमेशा पंचकूला के साथ भेदभाव किया गया और आज भी उनकी आपसी लड़ाई जारी है।

ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा अभी कांग्रेस नगर निगम चुनाव के सिलसिले में बैठकों पर ही विचार कर रही है।जबकि हमने अपने दो चरण का प्रचार भी पूरा कर लिया है। पहले चरण में संगठन द्वारा बनाए गए वार्ड प्रभारियों द्वारा हर वार्ड में जाकर कार्यकर्ताओं से बुद्धिजीवियों से एवं वरिष्ठ नागरिकों से टिकट प्रत्याशियों के बारे में चर्चा की गई। तथा दूसरे चरण में भाजपा के शीर्ष नेताओं जिसमें पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, यमुनानगर से मेयर मदन चौहान व सांसद नायब सैनी द्वारा नगर निगम के 20 के 20 वार्डों में जाकर बड़े कार्यकर्ता सम्मेलन किए गए। इन सभी कार्यकर्ता सम्मेलनों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं लोगों की भीड़ जुटी। सभी सम्मेलनों में 300 से लेकर 800 तक की संख्या उपस्थित रहे।आज पंचकूला नगर निगम चुनाव में पूरी तरह से माहौल भाजपा के पक्ष में है।

error: Content is protected !!