भिवानी/मुकेश वत्स  

कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं किसान संगठनों को लगातार लोगों का समर्थन मिल रहा है। आज शुक्रवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह ट्रस्ट ने भी किसानों का समर्थन दिया। बता दें कि भिवानी में शहीद-ए-आजम भगत सिंह ट्रस्ट की मीटिंग आयोजित हुई। मीटिंग की अध्यक्षता ट्रस्ट के प्रधान मोनू पंघाल ने की।

इस मौके पर प्रधान मोनू पंघाल ने कहा कि ने कहा कि भाजपा सरकार ने तीनों काले कानून बनाकर किसान विरोधी व तानाशाही होने का प्रमाण दिया है। यह सरकार किसानू व मजूदर विरोधी है। उन्होंने कहा कि यह सरकार केवल-केवल बड़े-बड़े उद्योगपितों को फायदा पहुंचाना चाह रही है। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा तब तक ट्रस्ट अपनी तरफ से किसानों की आवाज को बुलंद करने के लिए अपना अहम योगदान देगा।

प्रधान मोनू पंघाल ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी काले कानून लागू कर किसान व खेती को उजाडऩे पर तुली हुई है। इस कानून से कृषि बर्बाद हो जाऐगी और किसान आत्म हत्या करने पर मजबूर होगा। किसान विरोधी काले कानूनों के रोष में देशभर में आमजन समर्थन में उतर आया है। खेती को बर्बाद करने वाले कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन को सफल बनाने के लिए शहीद-ए-आजम भगत सिंह ट्रस्ट भी किसानों के समर्थन में हैं।