भिवानी/मुकेश वत्स  

भिवानी जिले में आज शुक्रवार दोपहर तक 17 नए कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए है। सिविल सर्जन डाक्टर सपना गहलावत ने बताया कि भिवानी जिले में शुक्रवार दोपहर तक 17 नए कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए है, जिनमें से 1 जगत कालोनी भिवानी से, 1 शिक्षा बोर्ड भिवानी से, 6 सैक्टर-13 भिवानी से, 2 नया बाजार भिवानी से, 1 इन्द्रा कालोनी स,े 1 राजश्री कालोनी भिवानी से, 1 बस स्टैण्ड भिवानी से, 2 हनुमान गेट भिवानी से, 2 सरकारी कॉलेज भिवानी से है।

अब तक जिले में कुल 5503 कोरोना पॉजिटिव हो चुके है जिसमें से 5058 ठीक हो चुके है। अब जिले में कोरोना के 344 एक्टिव केस है। शुक्रवार को जिले से 1000 सैम्पल लिए जा चुके है। जिले में शुक्रवार को 37 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए है। उन्होने कहा कि अगर किसी भी कोरोना मरीज को किसी भी प्रकार की सहायता की जरूरत पड़ती है तो वह विभाग द्वारा जारी किए गए हैल्पलाईन नम्बर या उनके घर पर जा रही टीम के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकता है।

error: Content is protected !!