चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय में संविधान दिवस पर एनएसएस सेल के सौजन्य से राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन

भिवानी/शशी कौशिक

 चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय में संविधान दिवस पर एनएसएस सेल के सौजन्य से राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.राजकुमार मित्तल ने एनएसएस स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के विकट दौर और विषम परिस्थितियों में विश्वविद्यालय ने सरकार के निर्देशानुसार नकल रहित परीक्षाओं का सफल संचालन, समय पर परीक्षा परिणाम घोषित करना, निरंतर ऑनलाइन कक्षाएं, सफल दाखिला प्रक्रिया करके एक मिसाल पेश करते हुए विकास यात्रा को जारी रखा है, जिसके लिए विश्वविद्यालय के सभी शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक कर्मचारियों, विद्यार्थियों का पूर्णतया सहयोग मिला है इसके लिए सभी बधाई के पात्र है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान विश्व में सर्वश्रेष्ठ है और भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। भारतीय संविधान ने सबको समान अधिकार दिये हैं। आज के आधुनिक भारत की नींव संविधान ने रखी। इसमें डॉ.भीमराव अंबेडकर की भूमिका मुख्य रूप से रही। विविधता में एकता ही हमारी असली ताकत एवं  पहचान है। संविधान ने हमें मौलिक अधिकारों के साथ मौलिक कर्तव्य भी दिये हैं। हम सबका राष्ट्र निर्माण में योगदान का भी नैतिक दायित्व है। हम स बको मिलकर भारत को पुन: विश्व गुरू बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए।

मुख्यवक्ता विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ.जितेन्द्र भारद्वाज ने संबोधित करते हुए कहा कि सबको समान अवसर और समान अधिकार केवल भारतीय संविधान में दिये गये हैं। भारतीय संविधान में सभी धर्मों को समान महत्व दिया गया है और संविधान के मुताबिक कोई भी नागरिक धर्म या जाति के आधार पर छोटा बड़ा नहीं है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!