वीडियो दिखा और चर्चा करके सभी को जानकारी दी.
महिला वर्ग के खिलाफ हिंसा और भेदभाव अस्वीकार्य

फतह सिंह उजाला
पटौदी। 
ब्रेकथ्रू संस्था, महिला एवं बाल विकास विभाग और पंचायतीराज विभाग के सहयोग से फरूखनगर ब्लॉक के सिवाड़ी गांव में किशोर- किशोरियों तथा गांव वालों को साफ सफाई,सन्तुलित आहार व स्वास्थ्य को लेकर जागरूक किया । किशोर- किशोरियों तथा गांव वालों को वीडियो दिखा कर उन पर चर्चा करके सभी को जानकारी दी गई। कि  कोविड 19 माहमारी जिससे पूरा विश्व लड़ रहा है इस माहमारी से बचाव के लिए हमें साफ सफाई, सन्तुलित आहार और स्वास्थ्य (व्यायाम करके) इससे अपना बचाव रख सकते हैं।

ब्रेकथ्रू संस्था की ओर से सुशील एवं स्वाति ने अपनी बात रखते हुए कहा हम कोविड 19 को तभी हरा सकते जब पूरे देश वासी एक साथ मिलकर एक दूसरे सहयोग करते हुए और एक दूसरे को कोविड 19 से बचाव के उपायों को अपनाने के लिए आपस में बातचीत करेंगें।

सिवाड़ी गांव से गांव में ही रहने वाले चमन, कमलजीत, यश, नर्सिंग, हेमंत, पलक, खुशबू और सुमन किशोर-किशोरियों ने इस जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए अपना सहयोग दिया। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग की से आंगनवाडी कार्यकर्ता कुसुम, सीमा व हैल्पर तथा ग्राम पंचायत की ओर से गांव के सरपंच देवेन्द्र का सहयोग रहा।

ब्रेकथ्रू संस्था के बारे मेंः- ब्रेकथ्रू संस्था एक महिला अधिकार संस्था हैं जो पिछले 20 वर्षों से प्रशिक्षण, अभियानों और लोक प्रिय संस्कृति (नाटक, गीत,वीडियो आदि) के माध्यमों का इस्तेमाल करते हुए  ऐसी भेदभावपूर्ण मान्यताओं को बदलना हैं जो महिला एवं लड़कियों के खिलाफ हिंसा और भेदभाव को बढ़ावा देते हैं। ब्रेकथ्रू  का मिशन हैं लैंगिक संवेदनशीलता लाना व किशोरों और युवाओं की एक पीढ़ी का निर्माण करके महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा और भेदभाव को अस्वीकार्य बनाना है। इन दिनों कोविड के बारे में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सचेत करना और निर्देशों की पालना का संदेश पहुँचना हैं।

error: Content is protected !!