स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने विश्व में भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न देश बनाने का काम किया – बजरंग गर्ग
सरकार द्वारा एमबीबीएस फीस में बढ़ोतरी छात्र-छात्राओं के साथ अन्याय करना है – बजरंग गर्ग
सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में चिकित्सा महंगी हो गई है – बजरंग गर्ग

हिसार – हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेशाध्यक्ष बहन कुमारी सैलाज के निर्देशानुसार देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी के 103 वां जयंती समारोह कांग्रेस भवन में मनाया गया। जिसमें भारी संख्या में कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस समारोह में कांग्रेस के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने कहा कि स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी आजाद देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनी। स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी ने विश्व में भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न देश बनाने का काम किया।  पूरा विश्व स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी का लोहा मानता है।

प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने बताया कि समारोह के पश्चात सरकार द्वारा सरकारी मेडीकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए भारी भरकम फीस में जो बढ़ोतरी की गई है। उसके विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा उपायुक्त की अनुपस्थिति में अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव के माध्यम से हरियाणा के माननीय राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया।

प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने कहा की सरकार द्वारा एमबीबीएस की पढ़ाई में फीस बढ़ोतरी करना छात्र-छात्राओं के साथ अन्याय करना है। इससे तो गरीब परिवार के बच्चें कभी डाक्टर नहीं बन सकेंगे। सरकार को अपने फैसले पर पूनरू विचार करके तुरन्त प्रभाव से एमबीबीएस की पढ़ाई की फीस बढ़ोतरी को जनहित में वापिस लेना चाहिए।

प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने कहा की पहले ही सरकार की गलत नीतियों के कारण हरियाणा में चिकित्सा इतनी महंगी हो गई है की गरीब व्यक्ति अच्छे ढंग से अपना ईलाज नहीं करा सकता आज सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश का हर वर्ग सरकार से दुखी है। सरकार को ऐसा कोई फैसला नहीं चाहिए जो जनता के खिलाफ हो।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, चौधरी जगन्नाथ पूर्व सदस्य लोक सेवा आयोग, लाल बहादुर खोवाल चेयरमैन लीगल सेल हरियाणा कांग्रेस, राजेन्द्र सूरा पूर्व चेयरमैन जिला परिषद, हरपाल बुरा पूर्व सदस्य टेक्स ट्रिब्यूनल, भूपेंद्र गंगवा पूर्व प्रत्याशी बरवाला विधानसभा, रामनिवास राड़ा पूर्व प्रत्याशी हिसार विधानसभा, ओ पी पंघाल पूर्व प्रत्याशी हांसी विधानसभा, श्रीमति बाला देवी पूर्व प्रत्याशी उकलाना, अशवनी शर्मा प्रदेश प्रवक्ता हरियाणा कांग्रेस, मुकेश सैनी प्रदेश प्रवक्ता हरियाणा, हरियाणा किसान युनियण के प्रदेश महासचिव दिलबाग सिंह हुड्डा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरिकृष्ण प्रभुवाला, स्नहेलता निम्बल शहरी जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस, एडवोकेट कमल शहरावत प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस, राहुल राज नेशनल कोर्डिनेटर प्रभारी हरियाणा, कांग्रेस नेता कर्नल सुंदर सिंह, सुशील शर्मा वार्ड नंबर 20 पार्षद प्रतिनिधि, कांग्रेस नेता सत्यवीर पुनिया, विक्रम सिंघरान जिलाध्यक्ष, वैश्य समाज के नेता अमर गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री राजेन्द्र बंलस, सहसचिव निरजन गोयल, भीम सिंह महेशवाल पूर्व चेयरमैन लीलू राम चौहान पूर्व प्रदेश पर्यावरण , इंद्राज बाल्मीकि प्रधान वाल्मीकि महासभा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष गोदारा, प्रदीप कोहली पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेस नेता शमशेर हशनगढ़, कांग्रेस नेता सुनील शर्मा मिल गेट, शमशेर कटारिया, एडवोकेट गौरव टुटेजा, एडवोकेट कुलवंत सैनी, रानी शर्मा, अंजू शहरावत, सोनू लंकेश जिला महासचिव युवा कांग्रेस, योगेश कुमार, जितेंद्र रोहिला, विनोद मंगाली, मनोज महेंद्रा, राजेन्द्र पुनिया,राधा कृष्ण नारंग, साधु राम शीले, विक्टर डेविड, कर्नल सुंदर सिंह, सुरेन्द्र बरवाला, भोपाल सिंह बिठमड़ा, राजेन्द्र चागिया, राजेश श्योकंद कार्यकारी अध्यक्ष राजीव गांधी पंचायती राज, राम गोपाल यादव, एडवोकेट कुलवंत सैनी, विकास टाक प्रदेश सचिव छैन्प्,  एडवोकेट श्वेता शर्मा, कैलाश जांगड़ा, शमशेर सिंह, अशोक कुमार कार्यालय सचिव जिला कांग्रेस, विनोद मंगाली, ललित सैनी, धीरज पंडित, सुशील धांशू, अजय घोड़ेला, सुरेन्द बरवाला, कृष्ण रोहिला आदि प्रतिनिधि ने भारी संख्या में भाग लिया।

error: Content is protected !!