पंचकूला, 18 नवम्बर। शहर में एक पंडित को लडकी की बिना जन्म तिथि देखे बाल विवाह करवाना महंगा पडा। पुलिस थाना मनसा देवी की टीम ने बाल विवाह करवाने करवाने के मामलें में एक पंडित को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपी की पहचान सोनू कोशिक वासी मनसा देवी पंचकूला के रूप में हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना मनसा देवी में जानकारी प्राप्त होने पर बाल विवाह के सम्बन्ध में मामला दर्ज किया गया था। जिस मामलें में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी पंडित को बाल विवाह करने के जुर्म में गिरप्तार कर लिया गया। मामले में उपरोक्त आरोपी पंडित सोनू शर्मा, पुरोहित, एमडीसी, सेक्टर 4, पंचकूला ने विवाह करते समय लडकी को जन्म तिथि के सम्बन्ध में कोई सबूत नही लिया गया था। जिसकी उर्म विवाह के समय 17 साल कुछ महीने थी।

error: Content is protected !!