हरियाणा में विपक्ष के नेता देने लगे हैं मध्यावधि चुनाव के संकेत

ईश्वर धामु

चंडीगढ।  बरोदा उप चुनाव के बाद हरियाणा में विधानसभा के मध्यावधि चुनाव की चर्चाएं शुरू हो गई है। विपक्ष के नेता किसी न किसी बहाने अपने कार्यकर्ताओं को मध्यावधि चुनाव का संदेश देने लगे हैं। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेन्द्र हुड्डा ने भी मध्यावधि चुनाव की सम्भावना जताई है तो कुरूक्षेत्र से कांग्रेस के नेता पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने मध्यवधि चुनाव के बारे में अपने कार्यकर्ताओं को कहा है। वहीं इनेलो के वरिष्ठ विधायक अभय चौटाला ने जेजेपी और भाजपा में वैचारिक मतभेद के बारे में कहा है। कहने का अभिप्राय यह है कि अब विपक्ष के नेता अपने कार्यकर्ताओं को मध्यावधि चुनाव के लिए मानसिक रूप से तैयार करने  में लग गए हैं।

राजनीति में यह पहला चरण है। र्चाकारों का कहना है कि बरोदा उप चुनाव में भाजपा नेतृत्व को पूर्व आभास था कि वे चुनाव हार भी सकते हैं? लेकिन उनको जीत की आशा भी प्रबल थी कि उनको जेजेपी के वोट मिल जायेंगे और वे चुनाव जीत जायेंगे। परन्तु ऐसा हुआ नहीं। जेजेपी का वोट भाजपा को बहुत ही कम मिला। बताया जा रहा है कि उप चुनाव में इस स्थिति से भाजपा की आलाकमान झंझोड़ कर रख दिया है। क्योकि भाजपा आलाकमान ने कई बार तो मुख्यमंत्री की उपेक्षा करके जेजेपी सुप्रीमो दुष्यंत चौटाला को अधिमान दिया है। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जब भी अमित शाह से मुलाकात का समय  चाहा तो शाह ने उनको समय दिया। जबकि मुख्यमंत्री को कई बार, चाहे हालातों अनुसार ही, समय नहीं मिल पाया था। ऐसे में कयास लगाए जाने लगे थे कि दुष्यंत चौटाला का भाजपा की ओर बढ़ता रूझान कोई गुल न खिला दें? पर सभी की निगाहें बरोदा उप चुनाव पर लगी हुई थी।

यंहा गठबंधन का प्रत्याशी के चुनाव हार जाने का प्रभाव जेजेपी-भाजपा के सम्बंधों पर भी पडऩा निश्चित है। बताया जा रहा है कि अब भाजपा भी अपनी नीति बदलेगी। सम्भव है कि भाजपा अकेला चलो की नीति पर आ जाए। साथ ही एक स्थिति यह भी आने की चर्चाकार सम्भावना जता रहे हैं कि जेजेपी और भाजपा मेंं बाहर से आए नेताओं का अब मोह भंग होगा और सम्भावना है कि ऐसे नेताओं की गृह वापिसी हो जाए? अगर ऐसी स्थिति आती है तो इससे जेजेपी अधिक प्रभावित होगी। अब तो भाजपा के कई सक्रिए कार्यकर्ता भी दबी जुबान से मध्यावधि चुनाव की बात करने लगे हैं।

You May Have Missed

error: Content is protected !!