*प्रशिक्षण से होता है कार्यकर्ता के व्यक्तित्व का विकास है -धनखड़*
*26 से 29 नवम्बर तक भाजपा प्रदेश में लगाएगी कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग*. *कुरुक्षेत्र हिसार और गुरुग्राम में लगेंगे प्रशिक्षण वर्ग*. *25 से हरियाणा प्रवास पर प्रदेश भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े*
चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी अपने मण्डल स्तर के कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा और कार्यपद्धति से अवगत करवाने के लिए प्रदेश भर में प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन कर रही है, इसी कड़ी में भाजपा ने प्रदेश के सभी 300 मण्डलों के 30 हजार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए रुपरेखा तैयार कर ली है l
मंगलवार को रोहतक में इन विभिन्न विषयों के प्रमुखों की एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा है कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें आंतरिक लोकतंत्र के साथ-साथ उसकी अपनी कार्य पद्धति है धनखड़ ने कहा कि भाजपा पण्डित दीनदयाल शर्मा के सिद्धांत “एकात्म मानववाद” के आधार पर राजनीति करती हैं। उन्होंने कहा कि ‘पार्टी का मुख्य सिद्धांत राष्ट्रवाद और धर्म निरपेक्षता है। ‘भाजपा एक परिवार है, जो राष्ट्रीय सोच के साथ आगे बढ़ती है। हम योग्यता के आधार पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को अधिक से अधिक हमारी विचारधारा से जोड़कर हमें संगठन और मजबूत करना होगा। भाजपा का गौरवमय इतिहास रहा है और स्वर्णिम भविष्य होगा।
भाजपा की कार्यपद्धति, भाजपा की रीति-नीति और ऐसे प्रशिक्षण ही हमे अन्य राजनीतिक दलों से अलग करती हैं । प्रशिक्षण हमारी कार्यपद्धति का अहम हिस्सा है ,प्रशिक्षण ही हमारे कार्यकर्ता के व्यक्तित्व का विकास करता है हम वासुदेव कुटुम्बकम के सिद्धांत पर कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सामान्य पृष्ठ भूमि से निकल कर लगातार संगठन से जुड़ कर कार्य करते रहे वे स्वयं प्रशिक्षण प्रमुख रहे आज देश का नेतृत्व कर रहे हैं। यह भाजपा में ही सम्भव हैं कि एक बूथ स्तर का कार्यकर्ता विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार की सफलताओं को भी जनता तक पहुंचाने को कहा। धनखड़ ने कहा कि 26और 27 नवम्बर को कुरुक्षेत्र में 27 और 28 को हिसार में और 28 और 29 नवम्बर को गुरुग्राम में कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होंगे।
इस प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रदेश संगठन महांमत्री सुरेश भट्ट ने भी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर अपने विचार रखे। राष्ट्रीय संगठन सह मंत्री वी सतीश और भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने भी वर्चुअल जुड़ कर कार्यशाला को सम्बोधित किया।
भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े हरियाणा प्रवास पर
25 नवम्बर से 29 तक रहेगा प्रवास*
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े 25 नवम्बर से हरियाणा के प्रवास पर आ रहे है जहाँ पर वह कार्यकर्ताओ संग बैठक करंगे प्रभारी बनने के बाद यह उनका पहला प्रदेश प्रवास है
प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े 25 नवम्बर को दिल्ली में हरियाणा के भाजपा सांसदो और केंद्रीय मंत्रियों की लेंगे बैठक इसके बाद 26 नवम्बर को चंडीगढ़ में भाजपा विद्यायको और मंत्रियों की बैठक लेंगे।
प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े 27 को कुरुक्षेत्र , 28 को हिसार और 29 को गुरुग्राम में आयोजित कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग में शिरकत करेंगे।