ग्रुप सी के अनुबंध आधार पर लगे कर्मचारियों को सरकार ने दी राहत

चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी विभागों में ग्रुप सी के अनुबंध आधार पर लगे कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। सरकार ने दिवाली के मौके पर इन कर्मचारियों को ना निकालने का फैसला लिया है बल्कि इन कर्मचारियों को फील्ड से लेकर मुख्यालय स्तर पर एडजस्ट किया जाएगा। प्रदेश में क्लर्कों की भर्ती की वजह से अनुबंध आधार पर लगे कर्मचारियों की नौकरी पर तलवार लटक गई थी। जिसके बाद अब सरकार ने इन कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए बाहर ना निकालने की फैसला लिया है।

प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्ष, बोर्ड-निगमों और सरकारी कंपनियों के प्रबंध निदेशकों, मंडलायुक्त, उपायुक्त, एसडीएम और विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार को लिखित आदेश दिए गए हैं कि ग्रुप सी के कच्चे कर्मचारियों को निकाला नहीं जाए। स्टाफ अधिक होने की स्थिति में इन्हें पदोन्नति से रिक्त हुए पदों या वर्क लोड के अनुसार दूसरी जगह समायोजित किया जा सकता है।

Previous post

जहरीली शराब पीने से मरने वालों को आर्थिक सहायता के साथ परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दे सरकार – भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Next post

भारत में विज्ञान और प्रौद्योगिकी : जीन संपादन के प्रणाली की खोज के लिए दो महिला वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार

You May Have Missed

error: Content is protected !!