जिला पदाधिकारियों की सूची पर टिकेंगी निगाहें, असंतुष्ट कार्यकर्ता मिलेंगे प्रदेश प्रधान से

ईश्वर धामु

चंडीगढ़।  भिवानी भाजपा क ी भिवानी मंडल के पदाधिकारियों की सूची पर उठा विवाद अभी एक बार शांत दिखाई दे रहा है। परन्तु सूत्र बताते हैं कि यह विष्फोट से पूर्व की शांति है। भाजपा का असंतुष्ट गुट जिले के पदाधिकारियों की सूची जारी होने की इंतजार कर रहा है। बताया गया है कि जिला पदाधिकारियों की सूची पर भी इसी तरह सवाल उठने तय हैं। भाजपा से जुड़े उच्च स्तरीय सूत्रों का कहना है कि जिला पदाधिकारियों की सूची के बाद अभी तक चुप्पी साधे कार्यकर्ता खुल कर सामने आ जाएंगे। क्योंकि पिछले छह सालों से उपेक्षित सक्रिय कार्यकर्ताओं को इस सूची में स्थान मिलने की उम्मीद लगाई हुई है। अगर इन कार्यकर्ताओं की संगठन की नई व्यवस्था में भी उपेक्षा होती है तो ये कार्यकर्ता खुल कर सामने आएंगे।

भाजपा की जिला पदाधिकारियों की सूची जारी होने से पहले ही आरोपों के कयास लगने शुरू हो गए हैं। बताया जा रहा है कि भिवानी मंडल की पदाधिकारी सूची से नाराज कार्यकर्ता अब बैठकें करने लग गये हैं। जिला स्तरीय पदाधिकारियों की सूची का यह गुट भी इंतजार कर रहा है। एक सूत्र बताता है कि समान विचारधारा के भाजपा कार्यकर्ता सबूत जूटा रहे हैं। जिला स्तरीय पदाधिकारियो की सूची आने के बाद भाजपा के कुछ पदाधिकारी सूची में अनियमितताओं को लेकर पार्टी के प्रदेश प्रधान ओम प्रकाश धनखड़ से मुलाकात कर उनके संज्ञान में पूरी स्थिति लाई जाएगी।

जानकार सूत्र बताते हैं कि प्रदेश प्रधान से मिलकर ये भाजपाई ऐसे कार्यकर्ताओं को पदों से मुक्ति दिलवाना चाहेंगे, जिनको बिना पूर्व अनुमति के जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह भी बताया जा रहा है कि भिवानी मंडल की पदाधिकारी सूची तैयार करने में भारी अनियमितताएं बरती गई हैं और असंतुष्ट गुट का यह भी आरोप है कि इस सूची में पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की जाति दर्शाई गई है। इससे दूसरे निष्ठावान और समर्पित कार्यक र्ताओं में भी रोष है। वर्तमान के हालतों को देखते हुए कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में भिवानी भाजपा में बड़ा बदलाव आने वाला है।  

error: Content is protected !!