पंचकूला,30 अक्टूबर। आम आदमी पार्टी पंचकूला 31 अक्टूबर के दिन शनिवार को सांसद सुशील गुप्ता  के नेतृत्व में नारायणगढ़ में कृषि कानून के विरोध में एक बहुत बड़ी क्रांति यात्रा निकालने जा रही है।

 जानकारी देते हुए  आप के जिला प्रधान सुरेंद्र राठी ने बताया कि नारायणगढ़ में  किसानों के खिलाफ जो भारतीय जनता पार्टी ने काला कानून पास किया है,इस तानाशाही के खिलाफ एक बहुत बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की खून पसीने की कमाई को छीनकर पूंजीपति और उद्योग पतियों को देने का काम किया है। जिससे पूरे हिंदुस्तान का किसान घुटन महसूस कर रहा है।

उन्होंने कहा कि इस वजह से देश की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान करने वाला अन्नदाता बेहद हताश और परेशान नजर आ रहा है।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बिल का पुरजोर विरोध करते हुए किसानों के हितों की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ती रहेगी चाहे उसके लिए पार्टी को कोई भी कीमत अदा करनी पड़े। पार्टी इस बिल को वापस कराने के लिए सरकार पर पूरा दबाव बनाएगी। राठी ने आगे कहा कि पंचकूला से सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता कल इस क्रांति यात्रा में शामिल होंगे।

error: Content is protected !!