वर्ष 2021 में खेलो इंडिया के तहत पंचकुला व अम्बाला में होने वाले आयोजन के अतिरिक्त हिसार में भी हॉकी खेल व अन्य किसी खेल का आयोजन करवाने के लिये समाजसेवी योगराज शर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा

हिसार, 22 अक्तूबर : वर्ष 2021 में खेलो इंडिया के तहत हरियाणा में पंचकुला व अम्बाला में होने वाले आयोजन के अतिरिक्त हिसार में भी हॉकी खेल व अन्य किसी खेल का आयोजन करवाने के लिये नगर के समाजसेवी योगराज शर्मा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखा है। शर्मा ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, खेल मंत्री स. संदीप सिंह, सांसद बृजेन्द्र सिंह, राज्यसभा सांसद जनरल डी.पी.वत्स, सांसद डा. सुभाष चंद्रा, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, विधायक डा. कमल गुप्ता, आयुक्त हिसार व जिला उपायुक्त को पत्र की प्रतिलिपि भेजी है। हॉकी खेल व खिलाडिय़ों की खेल सुविधाओं के लिए प्रयासरत समाजसेवी योगराज शर्मा ने कहा है कि वर्ष 2021 में खेलो इंडिया के तहत हरियाणा में होने वाले आयोजन पंचकुला व अम्बाला में होने की सहमति हुई है। वर्ष 2021 खेलो इंडिया के तहत हरियाणा में होने वाले आयोजन पंचकुला व अम्बाला में सफलता पूर्वक करवाने व खिलाडिय़ों को बेहतर सुविधा प्रदान करवाने के लिए भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान व ओलम्पियन सरदार संदीप सिंह खेल मंत्री हरियाणा प्रयासरत हैं।

पत्र में कहा गया है कि खेलो इंडिया के तहत हरियाणा में होने वाले आयोजन पंचकुला व अम्बाला के अतिरिक्त हिसार में भी हॉकी खेल व अन्य किसी खेल का आयोजन करवाया जाये। हिसार एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम का निर्माण कार्य चल रहा है। 8 नवम्बर 2016 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हिसार एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा न होने के कारण उद्घाटन करने से मना कर दिया था। शर्मा ने अनुरोध किया है कि वर्ष 2021 खेलो इंडिया के तहत हिसार में भी हॉकी खेल व अन्य किसी खेल का आयोजन करवाया जाये और इस मौके पर हिसार एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम का उद्घाटन भी करवाया जाये।

error: Content is protected !!