चंडीगढ़। कांग्रेसी नेता कमलनाथ द्वारा भाजपा नेत्री को लेकर अभद्र टिप्पणी पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने शायराना अंदाज में पूरी कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लेते हुए ट्वीट कर जुबानी हमला बोला। इस मामले पर अनिल विज ने ट्वीट कर कहा कि लाख छुपाओ छुप न सकेगा राज हो कितना गहरा दिल की बात बता देता है, असली नकली चेहरा। मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेता कमलनाथ ने भाजपा नेत्री इमरती देवी के बारे जो अश्लील शब्द बोले हैं, यह तो कांगेस की असली सोच है जो लाख छुपाने पर भी मुंह से निकल जाती है, महिलाओं को तो यह आइटम ही समझते हैं। ये कांग्रेस की नीति है।

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा लोकतंत्र को खतरे में बताए जाने पर आड़े हाथों लिया है। अनिल विज ने सोनिया गांधी के इस बयान पर तंज कसा और कहा कि सोनिया गांधी बिल्कुल सही कह रही हैं, क्योंकि लोकतंत्र के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष को अपना धर्म निभाना होता है। लेकिन यहां सत्ता पक्ष तो अपना काम कर रहा है लेकिन विपक्ष कुछ नहीं कर रहा इसलिए कभी कभी ऐसा लगता है कि लोकतंत्र खतरे में है।

अनिल विज ने शशि थरूर के उस बयान पर भी निशाना साधा जिसमे उन्होंने भाजपा पर भेदभाव  के आरोप लगाते हुए तब्लीकी के नाम पर एक समुदाय को निशाना बनाने की बात कही थी। विज ने थरूर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि थरूर के पाकिस्तान के आतंकी संगठनों से संबन्ध है जिसे वो समय समय पर जाहिर भी करते रहे हैं।