चंडीगढ़,15 अक्टूबर- हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया-2021 के गेम्स को यादगार बनाने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। यह आयोजन इतना भव्य होगा कि खेलों के इतिहास में इसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह इन दिनों खेलो इंडिया-2020 के पूर्व आयोजक रहे असम प्रदेश के दौरे पर हैं। गुवाहाटी पहुंचने पर असम सरकार की ओर से सिंह का भव्य अभिनंदन किया गया। वहां पहुंचने के उपरांत केंद्र सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए खेल मंत्री का कोविड-19 टेस्ट हुआ। जिसमें उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने कहा कि वे उन सब बातों का अध्ययन करने के लिए असम आए हैं, जिनसे आगामी वर्ष के खेलो इंडिया को सफल बनाने में मदद मिल सकती है।

इस दौरान वे खिलाडियÞों के ठहरने की व्यवस्था से लेकर खेल स्टेडियम में असम सरकार एवं खेल विभाग द्वारा आयोजन के समय की गई तैयारियों का अवलोकन भी करेंगे।

error: Content is protected !!