जेजेपी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह को हुआ कोरोना, फेसबुक पर दी जानकारी।

चंडीगढ़,  13 अक्तूबर : जेजेपी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह कोरोना की चपेट में आ गए है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी जानकारी। उन्होंने अपने फेसबुक पर पोस्ट डालते हुए लिखा कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

चिकित्सकों के निर्देश अनुसार बाक़ी के टेस्ट किए जा रहे हैं। आप सभी की दुआ से शीघ्र ही ठीक होकर आप सबके बीच वापस लौटूंगा। 14 दिन तक किसी से मिल नही सकता और खुद आइसोलेट रहूंगा ।जो लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं आइसोलेट हों अपनी जाँच करवाएं।

You May Have Missed

error: Content is protected !!