पंचकूला फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने किया मांगो के लिए क्रामिक अनशन

पंचकूला, 07 अक्तूबर। नगर निगम पंचकूला में पंचकूला फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों व अन्य कर्मचारियों ने अपनी मांगो के लिए बुधवार को क्रामिक अनशन शुरू किया। अनशन जिला के अग्निशमन विभाग पंचकूला के जिला के वरिष्ठ उपप्रधान सुरेंद्र कुमार राठी की अध्यक्षता में फायर स्टेशन के बाहर शुरू किया।

सुरेंद्र कुमार राठी ने बताया कि प्रमुख रुप से मांगे रही इस प्रकार के ठेका प्रथा के कर्मचारी को नगर निगम के पैरोल पर किया जाए। नगर निगम से क्लर्क और जेई की चटनी को रोका जाए।. नगर निगम पंचकूला से मार्च महीने में हटाए हुए 51 कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लिया जाए। फायर के पैरोल कर्मचारियों को 2 माह का वेतन शीघ्र जारी किया जाए। नगर निगमों में ठेका प्रथा के कर्मचारियों की मार्च और अप्रैल की रुकी हुई सैलरी भी दी जाए।

You May Have Missed

error: Content is protected !!