भिवानी जिले में आए 16 नए कोरोना पॉजिटिव

भिवानी/मुकेश वत्स

 भिवानी जिले में आज सोमवार को 16 नए कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए है। अब तक जिले में कुल 2905 कोरोना पॉजिटिव हो चुके है, जिसमें से 2627 ठीक हो चुके है। अब जिले में कोरोना के 242 एक्टिव केस है। खबर लिखे जाने तक सोमवार को जिले से 800 सैम्पल लिए जा चुके है। वही जिले में सोमवार को 15 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए है।

सिविल सर्जन ने बताया कि भिवानी जिले में सोमवार 16 नए कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए है। जिनमें से 1 बाढड़़ा से 22 वर्षीय व्यक्ति है। 1 ब्रहम कालोनी भिवानी से 26 वर्षीय युवक है। 2 गउशाला मार्केट के सामने भिवानी से 48 वर्षीय व्यक्ति व 20 वर्षीय लडक़ी है। 2 हालु बाजार भिवानी से 43 वर्षीय महिला व 51 वर्षीय व्यक्ति है। 3 कोंट रोड नजदीक डीएवी स्कूल भिवानी से 31 वर्षीय महिला, 4 वर्षीय लडक़ा व 12 वर्षीय लडक़ा है। 1 जवाहर नगर भिवानी से 47 वर्षीय महिला है। 1 कृष्णा कालोनी भिवानी से 23 वर्षीय महिला है। 1 भारत नगर से 6 वर्षीय लडक़ा है। 1 खादी मोहल्ला भिवानी से 2 वर्षीय लडक़ा है। 1 सिमलीवास से 21 वर्षीय लडक़ा है। 1 बवानी खेड़ा से 45 वर्षीय व्यक्ति है तथा 1 गांव मिलकपुर से 45 वर्षीय व्यक्ति है।

You May Have Missed