पंजाब से जलूस लेकर हरियाणा का चहाते है माहौल खराब करना

चंडीगढ़। राहुल गांधी को हरियाणा में नहीं घुसने दिए जाने का ब्यान हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने दिया था जिसको लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने सवाल उठाया कि हरियाणा में जंगल राज है क्या जो किसी को हरियाणा में घुसने नही दिया जाएगा। इसका जवाब देते हुए गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में सही मायनों में राज है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद आना चाहते है तो हजार बार हरियाणा में आए इस पर कोई एतराज नही यदि वे पंजाब से जलूस लेकर हरियाणा में दाखिल होना चाहते हैं और हरियाणा का माहौल खराब करना चाहते हैं तो उन्हें ऐसा नहीं करने दिया जाएगा। विज ने कहा कि कोरोना काल चल रहा है और डिजास्टर एक्ट लागू है। 100 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते। इससे पहले 2 बार हरियाणा में दाखिल होने की कोशिश हो चुकी है और उन्हें हरियाणा में घुसने नहीं दिया गया। अनिल विज ने कहा कि कानून सभी के लिए एक है। ऐसा नहीं है कि आम आदमी के लिए कानून अलग है और राहुल गांधी के लिए अलग है। अगर राहुल गांधी पंजाब से जलूस लेकर आते हैं और हरियाणा का माहौल खराब करना चाहते हैं तो उन्हें ऐसा नहीं करने दिया जाएगा। विज ने कहा कि हम पीसफूल स्टेट हैं और हमें लोगों के हितों का ध्यान रखना है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया है कि भाजपा शासित प्रदेशों में दलित महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ा है। जिस पर जवाब देते हुए हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि कुमारी सैलजा को राजस्थान जाकर देखना चाहिए। अत्याचार कहीं भी हो उसकी आवाज उठानी चाहिए मैं खुद उठाता हूँ वो चाहे उत्तर प्रदेश में हो जहां भाजपा का शासन है चाहे राजस्थान हो जहां कॉंग्रेस का शासन है लेकिन राहुल और प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश तो याद आता है लेकिन वो राजस्थान जाकर गहलोत के कान क्यों नही खीचते जहां कांग्रेस का शासन है? वहां क्यों नही जाते। विज ने कहा कि इस माम्राले पर राजनीति नहीं की जा सकती, इस चीज की राजनीति गलत है।

error: Content is protected !!