मंडन मिश्रा
भिवानी : लगातार दो बार से सांसद एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोनकर को भाजपा का राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं अखिल भारतीय खटीक समाज के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र बडगुजर  ने आज दादरी गेट  चौक पर लड्डू बांटकर  खुशी का इजहार किया है इसके अतिरिक्त युवा नेता विजेंद्र बडगूजर ने उनके दिल्ली आवास पर जाकर भी उन्हें संघर्ष की प्रतीक गदा, गुलदस्ता एवं समाज के सम्मान की प्रतीक पगड़ी  भी भेंट कर उंन्हे बधाई दी।   

 इस अवसर पर बोलते हुए युवा नेता विजेन्द्र बडगुजर ने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने सांसद विनोद सोनकर को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय मंत्री बनाकर समस्त अनुसूचित समाज का मान बढ़ाया है। इसके लिए अनुसूचित समाज भी हमेशा की तरह भाजपा के साथ खड़ा दिखाई देगा।

 सांसद विनोद सोनकर ने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष होते जहां पार्टी को मजबूत करने का काम किया वहीं पूरे देश भर में अनुसूचित समाज को पार्टी की विचारधारा के साथ जोड़ने का काम किया है।समाज के वंचित तबके का चेहरा बनकर उभरे विनोद सोनकर के इन्हीं कार्यों को देखते हुए पार्टी ने ये जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उंन्हे सौंपी है,हमें विश्वास है कि इसमें भी अपनी काबलियत एवं मेहनत के बल पर अपनी काबलियत का लोहा मनवाएँगे।   

सांसद विनोद सोनकर के राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए बडगुजर ने बताया कि महज सात वर्षों के राजनैतिक सफर में अपनी मेहनत के बल पर यह शानदार उपलब्धि अपने नाम की है।2013 से पहले अखिल भारतीय खटीक समाज के सचिव एवं कोषाध्यक्ष के रूप में सक्रिय रहे।2014 में पहली बार भाजपा की टिकट पर कौशाम्बी से सांसद का चुनाव जीतने के बाद 2015 में उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे,2014 में ही प्रधानमंत्री के वाराणसी कार्यालय के प्रभारी भी रहे,2016 में इन्हें भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई,2019 में पुनः लोकसभा का चुनाव जीत कर सांसद बने और इसी वर्ष लोकसभा अनुशासन समिति का इन्हें चेयरमैन नियुक्त किया गया,और अब हाल ही में भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्रीय मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद से नवाजा है।

निश्चित ही इनकी नियुक्ति से पार्टी मजबूत होगी। विजेंदर बडगूजर ने बताया कि जल्दी ही विनोद सोनकर का सर्व समाज के द्वारा भिवानी में नागरिक अभिनंदन भी किया जाएगा

error: Content is protected !!