शहर थाना के प्रांगण में पुलिस कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर विदाई पार्टी का हुआ आयोजन

हांसी ,30 सितम्बर । मनमोहन शर्मा 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आज पुलिस जिला  हांसी के  शहर थाना में  निरक्षक भजन सिंह ,  उप निरक्षक रणधीर सिंह , उप निरिक्षक अतर  सिंह ,उप निरिक्षक ओमप्रकाश  की सेवानिवृत्त पर विदाई पार्टी समारोह का आयोजन किया गया है विदाई पार्टी समारोह को संबोधित करते हुए।  पुलिस अधीक्षक हांसी   लोकेंद्र सिंह   ने कहा कि आज सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों ने अपनी पुलिस सेवा के दौरान बहुत ही अच्छे काम किए हैं आप लोगों की सेवा को हमेशा याद किया जाएगा और सेवा काल पूरा करने के बाद कर्मचारियों को शेष जीवन सामाजिक कार्यों में लगाना चाहिए प्रत्येक व्यक्ति समाज का अभिन्न अंग है समाज के प्रति भी हमें अपने दायित्व की पूर्ति करनी चाहिए ।

 पुलिस अधीक्षक  ने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी व अधिकारी को अपना कर्तव्य निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाना चाहिए इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को गुलदस्ते, मोमेंटो , अन्य उपहार मेडिकल किट  देकर सम्मानित किया गया  पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि उनके जीवन में हमेशा खुशियां रहे और सेवानिवृत्ति के बाद भी पुलिस परिवार हमेशा आपका सहयोग करता रहेगा 

इस विदाई समारोह में उप पुलिस अधीक्षक  विनोद शंकर ,  धर्म बीर सिंह ,शहर थाना प्रबंधक   दलबीर सिंह ,  प्रबधक थाना सदर  कश्मीरी लाल , कल्याण निरक्षक पुष्पा देवी  पुलिस प्रवक्ता सुभाष चंद्र  ,लाइन अफसर गुलबीर  सिंह सहित  सैकड़ो  पुलिस कर्मचारी उपस्थित थे ।

You May Have Missed

error: Content is protected !!