किसानों को आर्थिक मजबूती देने में ये कृषि बिल  क्रांतिकारी कदम : राजकुमार चाहार

चंडीगढ़, 30 सितम्बर 2020, भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के राष्टÑीय अध्यक्ष और सांसद राजकुमार चाहार ने केंद्र सरकार द्वारा पारित तीनों कृषि कानूनों पर बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के लिए मानसून सत्र में जो कृषि विधेयक पास किए है वो किसानों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और क्रांतिकारी कदम है। भाजपा के किसान मोर्चा के राष्टÑीय अध्यक्ष चंडीगढ़ में स्थित हरियाणा भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहें थे। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए दशा और दिशा तय करने का काम ये कानून करेंगे।

चाहार ने कहा कि मोदी सरकार शुरू से ही प्रयासरत है कि किसानों को उसकी फसल का लाभकारी मूल्य मिलें  और उसकी आय को बढ़ाया जाए। मोदी सरकार किसान कल्याण से जुड़ी अनेकों योजनाएं लेकर आई और वर्तमान में लाए गए तीनों कृषि कानूनों का मूल उद्देश्य भी यही है। मोदी सरकार ने इन बिलों के माध्यम से किसान को अपनी फसल देश के किसी भी कोने में बेचने की आजादी दी। अपनी फसल की बिक्री को लेकर बहुत से विकल्प किसान के सामने रख दिए। उन्होंने कहा कि पहले जब किसान कॉन्ट्रेक्ट फार्मिग करता था, तो उसके लिए कोई लिखा-पढ़ी नहीं होती थी और किसान असुरक्षित महसूस करता था द्य अब कॉन्ट्रेक्ट फार्मिग को कानून के दायरे में लाकर किसान के हितों को सुरक्षित किया है। उन्होंने कहा कि किसान को जो अधिकार पहले प्राप्त थे, उनसे किसी तरह की कोई छेड़छाड़ नहीं की गई।

चाहार ने कहा कि यह बहुत ही दु:ख की बात है कि कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दल अपने राजनितिक स्वार्थों को पूरा करने के लिए किसानों के हित में लाये गए इन बिल का विरोध कर रहें हैं और एक भ्रम की स्थिति देश के अन्नदाता के मन में पैदा करने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा विपक्ष आज केवल गुमराह करने वाली बाते कर रहा है जिनका कोई आधार नहीं द्य मै आप सबके माध्यम से देश के किसानों को आश्वस्त करना चाहता हूँ कि फसलों की एम एस पी और मंडी व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केंद्र की सरकार में रहते हुए कभी भी किसानों की चिंता नहीं की, किसानी और किसान के कल्याण के लिए कोई कदम नहीं उठाया। अब जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के हित में उनको  आर्थिक रूप से मजबूत करने को लेकर काम कर रहे है, तो यह भी विपक्ष को मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों को गुमराह करने के लिए तरह तरह के हथकंडों का प्रयोग कर रही है। परन्तु भारतीय जनता पार्टी का किसान मोर्चा पूरे देश में बहुत मजबूती के साथ इन ऐतिहासिक कृषि बिलों के समर्थन में जनजागरण अभियान चलाएगा और देश की जनता को इन बिलों की सही जानकारी देगा। देश में किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए लाए गए इन बिलों पर भ्रम की स्थिति नहीं रहने दी जाएगी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के राष्टÑीय महामंत्री शम्भू कुमार, राष्टÑीय सचिव आलोक पाण्डेय, भाजपा हरियाणा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष समय सिंह भाटी, भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी रणदीप घनघस समेत कई नेता मौजूद थे।

error: Content is protected !!