सभी वार्ड अध्यक्षों ने ली न्याय सुरक्षा सम्मान की शपथ. हमें सिर्फ न्याय सुरक्षा सम्मान की लड़ाई लड़ना है : वशिष्ट गोयल

गुड़गांव 27 सितंबर, गुरुग्राम के लोगों को न्याय सुरक्षा सम्मान दिलाने की लड़ाई लड़ रहे नवजन चेतना मंच ने गुरुग्राम नगर निगम क्षेत्र के सभी 35 वार्डो में वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति की है। नव चेतना मंच की ओर से सोशल डिस्टेंस का खास ध्यान रखते हुए सेक्टर 31 स्थित एक निजी होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नव जन चेतना मंच के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवजन चेतना मंच के संयोजक वशिष्ठ कुमार गोयल ने कहा कि न्याय सुरक्षा सम्मान की लड़ाई लड़ने के लिए हमें सबसे पहले अपनी सदस्यता को मजबूत करना और बढ़ाना होगा। हमने दक्षिण हरियाणा भर में सभी जिलों में अपने हजारों की संख्या में सदस्य बनाए हैं। आज गुरुग्राम में हालात किस तरह खराब हो रहे हैं यह सबके सामने है लोगों को जो न्याय सम्मान मिलना चाहिए। वह नहीं मिल रहा. सुरक्षा की तो बात करना ही बेमानी शब्द लगता है। गुरुग्राम में आज विकास के नाम पर लोगों को सिर्फ गुमराह किया जा रहा है।

अभी 38 गांवों को नगर निगम में शामिल करने की कार्रवाई की जा रही है। जिसके विरोध में सभी 38 गांव हैं हमें समझना होगा कि जो गांव अगर नगर निगम में शामिल नहीं होना चाहते उन्हें जबरन निगम में शामिल करने की प्रक्रिया क्यों की जा रही है। इसी तरह प्रशासनिक कई ऐसे मामले हैं जिसमें जबरन मुकदमे दर्ज करके लोगों को परेशान किया जा रहा है। जिला प्रशासन में बहुत से ऐसे मामले हैं जहां लोगों का काम नहीं हो रहा है लोग अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज सभी 35 वार्डों के वार्ड अध्यक्ष बनाए गए हैं। इन सभी वार्ड अध्यक्षों का सिर्फ एक ही कार्य है कि वह अपने क्षेत्र की समस्या को मंच के सामने लाएं हम सभी को विश्वास दिलाते हैं कि कोई भी कार्य होगा हम समाज सेवा के लिए हर समय समर्पित रहेंगे। इस मौके पर नव जन चेतना मंच के अध्यक्ष डॉक्टर सर्वदानंद आर्य ने सभी कार्यकर्ताओं को मंच की रूपरेखा और मंच के कार्यों के बारे में बड़ी ही गहराई के साथ लोगों को बताया। मौके पर सुनील कुमार चौहान चीफ वार्डन ने बताया कि वह किस तरह से नव जन चेतना मंच के साथ जुड़कर समाज सेवा के विभिन्न कार्यों को पूरा करने में अपना योगदान दे रहे हैं।

इस मौके पर डॉ संजय दायमा,मनमोहन, शिव सिंघल,पी के भल्ला,अशोक नंबरदार कन्हई,जे पी शर्मा, भरत गोयल,जवाहर सिंह, दीपचंद, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार,यश चौहान,आसिफ, आशीष तनेजा एवम कई महिलाओं कोमल भटनागर,डिंपल,प्रेमलता,वीना गुप्ता,पूनम भाटिया ने भी नव जन चेतना मंच की सदस्यता ग्रहण की और मंच के उद्देश्यों को पूरा करने की शपथ ली।