मंडन मिश्रा

भिवानी।जन संघर्ष समिति व महात्मा ज्योतिबा फूल स्पोर्टस एकेडमी ने संयुक्त रूप से मांग की है कि पुलिस प्रशासन 18 सितम्बर की रात को ढाणा रोड निवासी द्रोणाचार्य एकेडमी संचालक मनोज  यादव के हत्यारों का शीघ्र पता लगाकर उनको गिरफ्तार करें। 

दोनों संगठनों के पदाधिकारियों ने आपात बैठक बुलाकर इस हत्याकांड की कड़े शब्दों में निंदा की और शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि दस दिन बीतने के बाद भी पुलिस प्रशासन हत्यारों का सुराग नहीं लगा पाई है। यह अफसोसजनक है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की। मनोज यादव के हत्यारों का शीघ्र पता लगाकर गिरफ्तार करे। अन्यथा इन संगठन व शहर के अन्य संगठन एवं स्थानीय कॉलोनी के लोग आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

इन संगठनों की ओर से  जन संघर्ष समिति के संयोजक कामरेड ओमप्रकाश व महात्मा ज्योतिबा फूले स्पोर्टस एकेडमी के प्रधान सुरेश सैनी ने कहा कि वह युवक अपनी पांच बहनों का इकलौता भाई था। इन बहनों ने अपने भाई को खो दिया है। इसलिए परिवार यह भी नहीं जान पा रहा है कि आखिर मनोज यादव की हत्या बर्बरता से किन लोगों ने की है।उसके पीछे क्या उद्देश्य था। इस हत्या से स्थानीय लोगों में भारी रोष है।इस अवसर पर आजाद सिंह सिवाच, मैनेजर कंवर सिंह, सोनू नागर भी उपस्थित थे। 

error: Content is protected !!