हिसार – हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष बहन कुमारी सैलजा के निर्देशानुसार आज हिसार लघु सचिवालय पर कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधियों ने आदमपुर के विधायक कुलदीप बिश्नोई के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया।

इस मौके पर भारी संख्या में कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। आदमपुर विधायक कुलदीप बिश्नोई ने उपस्थित कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए कहा की केंद्र सरकार का कृषि संबंधित तीन नए अध्यादेश काला कानून है। इससे देश का किसान बर्बाद हो जाएगा। सरकार ने कोरोना महामारी में जल्दबाजी में यह अध्यादेश लाकर किसानों के साथ धोखा किया है। यह कानून केंद्र सरकार देश के बड़े-बड़े घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाया है। इससे देश के किसानों को बड़ा भारी नुकसान होगा। कांग्रेस पार्टी किसान हितेषी है और इस आंदोलन में किसान के साथ खड़ी है।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहां की जिस प्रकार कृषि संबंधित अध्यादेश कल राज्यसभा में पास किया गया। यह लोकतंत्र की हत्या करने वाला दिन था। सरकार ने कृषि संबंधित तीन नए अध्यादेश लाकर देश व प्रदेश को किसान, आढ़ती व मजदूरों को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। जिसे किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। नए अध्यादेश से किसान को फसल के पूरे दाम नहीं मिलेंगे और मंडी बंद हो जाएगी। प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने कहा कि जब बड़ी बड़ी कंपनी खेतों में ही औने पौने दामों में किसान की फसल खरीदेगी तो किसान को नुकसान होगा और मंडिया बर्बाद हो जाएगी। जब किसान की फसल मंडियों में नहीं बिकेगी तो मंडी में आढ़ती दुकान करके क्या करेगा। तीन अध्यादेश काला कानून में जब तक संशोधन करके अनाज की खरीद मंडी के माध्यम से व किसान की हर फसल एमएसपी दामों पर खरीदने की गारंटी कानून केंद्र सरकार नहीं लागू करती कांग्रेस पार्टी किसान, आढ़ती व मजदूरों के हर आंदोलन के साथ खड़ी है।

धरना प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेसी नेताओं ने तीन अध्यादेश के विरोध में जिला उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया।

इस प्रदर्शन में चौधरी जगन्नाथ पूर्व सदस्य लोक सेवा कमीशन, हरपाल बुरा पूर्व सदस्य टेक्स ट्रिब्यूनल, भूपेन्द्र गंगवा पूर्व प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र बरवाला, रणधीर पनिहार पूर्व प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र नलवा, बाला देवी पूर्व प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र उकलाना, ओम प्रकाश पंघाल पूर्व प्रत्याशी हांसी, रामनिवास राड़ा पूर्व प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र हिसार, अशवनी शर्मा प्रवक्ता हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी, राजेन्द्र सुरा पूर्व चेयरमैन जिला परिषद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मवीर गोयत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता किसान कांग्रेस अनिल मान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुमन शर्मा हांसी, योगेन्द्र योगी पूर्व चेयरमैन, सनहेलता निम्बल जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस, एडवोकेट कमल शहरावत उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस, धर्मबीर सिंह लोहान प्रदेशाध्यक्ष इंटक कांग्रेस, आनंद जाखड़ जिलाध्यक्ष  युवा कांग्रेस, छत्रपाल सोनी, विजेंद्र हुडा, तेलूराम जांगड़ा पूर्व चेयरमैन, एडवोकेट मुकेश सैनी प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस कमेटी, कुलबीर सिंह सोहल पूर्व उपाध्यक्ष हरियाणा कांग्रेस, दिलबाग सिंह हुडा रिटायर्ड बीडीओ, कांग्रेस नेता सत्यवीर पुनिया, एडवोकेट योगेश सिहाग, उ सुशील शर्मा पार्षद प्रतिनिधि वार्ड नं. 20, प्रदीप कोहली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, गीता सिहाग महिला कांग्रेस नेत्री, राजबाला शर्मा महिला कांग्रेस नेत्री, दिलबाग सिंह ढांडा कांग्रेस नेता, मनोज टाक माही प्रदेश सचिव युवा , तेजबीर पुनिया प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस, मखन लाल बिश्नोई, कृष्ण महला विधानसभाध्यक्ष उकलाना युवा कांग्रेस, सन्दीप इंदौरा जिला महासचिव, कर्नल सुंदर सिंह, सुभाष बिश्नोई कांग्रेस नेता, अजय कांत जांगड़ा, नरेश जांगड़ा, संजय गौत्तम, भूपेन्द्र पनिहार, सन्तोष चमार खेड़ा, शशि गोयल जिला महासचिव महिला कांग्रेस, राममेहर घिराय, जे पी ज्याणी, सुभाष गोयल, इंद्र राज वाल्मीकि, अमर गुप्ता, लीलू राम चौहान प्रदेश महासचिव, दलजीत पंघाल, सुनील प्रभुवाला, राजवीर सरपंच खेदड़, कृष्ण कुमार नैन जिलाध्यक्ष इंटक, राजेन्द्र बंसल पूर्व महासचिव कांग्रेस कमेटी, निरंजन गोयल, जयप्रकाश अग्रवाल इंटक नेता, रघुबीर, बलवंत फोजी, सविन शर्मा पंघाल, रविदत्त शर्मा कालवास, अनूप कनोह, पपु बुरा, पृथ्वी सिंह चनोत, राजेन्द्र सातरोड़, धर्मबीर शर्मा सातरोड़, वीरेंद्र बामल, कृष्ण कुमार मांगाली, जगदीश चन्द्र कड़वासरा, सुभाष देहुड़, नर सिंह ज्याणी, कृष्ण आदमपुर, राजेश भूटानी पूर्व सरपंच प्रभुवाला, जगदीश जेवरा, बलिंद्र कनोह, एडवोकेट शवेता शर्मा, गीता देवी, महेंद्र सिंह महला, अमित भाकर, रविन्द्र भाकर, संजय मलिक राखी खास, अशोक खुडि़या पातन, मुकेश गर्ग राष्ट्रीय सचिव इंदिरा गांधी मजदूर किसान कांग्रेस, एडवोकेट रत्न सिंह पानू, मान सिंह चेयरमैन आदमपुर,  ममता धनाना, जगदीश कुर्मी, दिलबाग सिंह लाम्बा, पप्पू बुरा, मेहर चन्द, मनीराम जांगड़ा, स्लेंडर आदमपुर, अनूप मुकलान राजीव गांधी पंचायती राज नेता, शमसेर मुकलान, रामकिशन मुकलान, ऋषिपाल मुकलान,मनोज खटीक, शिवांश बिश्नोई, अजय भाम्भू, ओमप्रकाष खरकड़ी, विनोद, कप्तान सिंह भिवानी रोहिल्ला, विनोद आदि कांग्रेसी भारी संख्या में मौजूद थे।

error: Content is protected !!