योजना को बंद करवाने के लिए प्रधानमंत्री और जल शक्ति मंत्री को पत्र लिखा

चंडीगढ़। चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी के अंतर्गत 24 घंटे पानी देने की योजना के लिए नगर निगम चंडीगढ़ पहले ही फ्रांस की एफ डी ए एजेंसी से 444 करोड़ 79 लाख रुपए लोन लेने के लिए नगर निगम ने एमओयू साइन किया हुआ है। और इसलिए फ्रांस का एक शिष्ट मंडल, जिसमे फ्रांस के दूतावास के अधिकारी भी है। इस हफ्ते 14 से 19 सितम्बर तक पांच दिवसीय दौरे पर इस प्रोजेक्ट की समीक्षा करके अंतिम मोहर लगाने की लिए चंडीगढ़ आना था मगर कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे आगे कर दिया गया है।

चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा इस लोन लेने और चंडीगढ़ को 24 घंटे पानी उपलब्ध कराने की योजना का विरोध भी बढ़ गया है। समस्या समाधान टीम चंडीगढ़ ने इसके लिए भारत के प्रधानमंत्री समेत जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को एक पत्र लिख कर चंडीगढ़ को 24 घंटे पानी उपलब्ध कराने और फ्रांस की कंपनी से लोन लेने की योजना को बंद करने के लिए विनती करी है। इस मामले पर समस्या समाधान टीम के प्रवीन का कहना है की नगर निगम चंडीगढ़ ने पिछले एक साल में पानी के बिलों में बेहताशा बढ़ोतरी की है। हाल ही में पानी के रेट में 50 से 200 फीसदी की बढ़ोतरी और हर साल इसमें 3 फीसदी की बढोतरी के लिए अधिसूचना जारी की है और अगर चंडीगढ़ नगर निगम ये लोन ले लेता है तो चंडीगढ़ के लोगों को आने वाले दिनों में पानी के बिलों में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी क्योकि पिछले साल दिसम्बर महीने में ही कजौली से चंडीगढ़ में  सिर्फ 2 घंटे पानी सप्लाई बढाने पर नगर निगम चंडीगढ़  को 75 करोड़ का आर्थिक बोझ झेलना पड़ा था जिसकी रिकवरी पानी के बिल दुगने करके वसूल किये थे। नगर निगम पहले ही आर्थिक मंदी से जूझ रहा है और अगर वो ये लोन ले लेते है तो इसको उतारने के लिए नगर निगम चंडीगढ़ पानी के रेट अवश्य बढायेगा और ये बढ़ोतरी लगातार अगले 20 साल तक चंडीगढ़ की जनता को देखने को मिलेगी।

रमेश ठाकुर का कहना था की स्मार्ट सिटी के तहत चंडीगढ़ में 24 घंटे पानी उपलब्ध कराने की योजना का नीव पत्थर 21 अक्टूबर 2016 को रखा गया था और केंद्र सरकार द्वारा इस काम के लिए 30 करोड़ का फंड चंडीगढ़ को दिया गया था और उस समय ये काम एक साल में पूरा हो जाना चाहिए था परन्तु अभी तक इस योजना की शुरुआत भी नहीं हुई है।  

समस्या समाधान टीम के मनोज शुक्ला का कहना है की चंडीगढ़ को 24 घंटे पानी उपलब्ध करवाने की योजना की चंडीगढ़ में कोई खास जरूरत नही है क्योंकि राष्टÑीय मानदंडो के अनुसार पानी की खपत प्रति व्यक्ति 135 लीटर प्रति दिन प्रति व्यक्ति है और चंडीगढ़ में ये 256 लीटर प्रति दिन प्रति व्यक्ति उपलब्ध है, जो की राष्टÑीय मानदंडो के अनुसार ज्यादा है, इसलिए चंडीगढ़ में 24 घंटे पानी सप्लाई की कोई विशेष जरूरत नही है।

error: Content is protected !!