किसान हित के तीन अध्यादेशों से कांग्रेस की पूरी तरह से खिसक चुकी है राजनीतिक जमीन:जेपी दलाल

कृषि मंत्री ने पत्रकार वार्ता में कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा कांग्रेस ने हमेशा किसानों को बरगलाने का काम किया है

भिवानी। प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल ने कहा है कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने किसानों को बहकाकर केवल दलगत राजनीति की है। भाजपा सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए लाए गए तीन अध्यादेशों से कांग्रेस की शेष कुछ बची राजनीतिक जमीन पूरी तरह से खिसक गई है और जिससे कांग्रेसी नेता बेचैन व परेशान हैं। इसी के चलते कांग्रेस ने कोरोना काल के दौरान किसान की जान जोखिम में डालकर व कानून अपने हाथ में लेकर हाई-वे जाम किया।

उन्होंने कहा कि किसान नेता के नाम पर राजनीति करने वालों व कांग्रेस को जनता दो बार विगत लोकसभा व विधानसभा चुनाव में सबक चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हितों पर आंच नहीं देगी। कांग्रेस किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। लेकिन प्रदेश का किसान जागरूक और समझदार है। प्रदेश का किसान विपक्ष के बहकावे में आने वाला नहीं है। कृषि मंत्री दलाल रविवार को स्थानीय सेक्टर 13 स्थित अपने निवास स्थान पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने किसानों के हित में तीन नए अध्यादेश लागू किए है, इन अध्यादेशों के लागू होने से किसानों को काफी फायदा होगा। किसानों को अपनी फसल बिक्री के लिए छूट दी गई है और किसी भी प्रकार से एमएसपी कम नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अब वन नेशन वन मार्केट की तर्ज पर किसानों को अपनी ऊपज किसी भी राज्य में ले जाकर बेचने की आजादी होगी। इससे कृषि उपज का बाधा मुक्त अंतर-राज्य व्यापार संभव हो सकेगा। किसानों को अपना उत्पाद मंडी तक ले जाने की बाध्यता नहीं होगी। आवश्यक वस्तु अधिनियम 1956 में संशोधन कर अनाज, दलहन, तिलहन, खाद्य तेलों, प्याज और आलू जैसी वस्तुओं को आवश्यक वस्तुओं की सूची से हटाने का फैसला किया गया है।  

उन्होंने बताया कि बिजली की सरचार्ज माफी योजना की बात की जाए तो भाजपा सरकार ने फरवरी 2020 तक 1,11,877 उपभोक्ताओं के 23.79 करोड़ रुपए सरचार्ज माफ किया है। इसी प्रकार से वर्ष 2013-14 किसानेां को बिजली सब्सिडी के रूप में 4853.40 करोड़ रुपए का लाभ मिला, जबकि  वर्ष 2019-20 में 6856.02 करोड़ करोड़ रुपए का लाभा मिला है। वर्ष 2014 से 2020 तक प्रदेश में 21 नई अनाज मंडियों का निर्माण किया गया और 11 नई सब्जी मंडियों का निर्माण किया गया है ताकि प्रदेश के किसान अपनी फसल व सब्जी की बिक्री में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। कोरोना काल में भी किसानों को उनके घर द्वार के नजदीक खरीद केंद्र स्थापित करके उनकी रबी फसलों की सरकारी खरीद की ओर किसान को कोई दिक्कत नहीं आने दी। प्रदेश में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए बागवानी विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है।

गुरुग्राम में फूलों की मंडी खोली जा रही है। चार हजार करोड़ की गन्नोर में मंडी स्थापित की जा रही है। सोनीपत में मसाला मार्केट बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार मंडियों को और अधिक आबाद कर रही है। इस दौरान कृषि मंत्री ने नागरिकों की समस्याएं भी सुनी और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर धूपड़, वीरेंद्र कौशिक, सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता 

You May Have Missed

error: Content is protected !!